दिव्यांगों को बांटे गए कृत्रिम अंग

पिथौरागढ़ में विश्व दिव्यांग दिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 10:59 PM (IST)
दिव्यांगों को बांटे गए कृत्रिम अंग
दिव्यांगों को बांटे गए कृत्रिम अंग

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: विश्व दिव्यांग दिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिव्यांग पुरस्कार समिति द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, दिव्यांग कर्मशाला में दिव्यांगों को व्हील चेयर, कृत्रिम अंग आदि बांटे गए।

गुरुवार को दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय दिव्यांग पुरस्कार समिति द्वारा चयनित दो दक्ष दिव्यांग खिलाड़ियों को एक धातु का बैच, एक प्रशस्ति पत्र व पांच हजार रुपये के चेक से पुरस्कृत किया गया। इसके बाद दिव्यांग कर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगरपालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, व्हील चेयर, बैशाखी, लाठी आदि अन्य जरू री सामग्री वितरित की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही निर्वाचन के संबंध में विभिन्न दिव्यांगों का प्रारू प 6 भरा गया। कार्यक्रम में पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, नायब तहसीलदार पंकज चंदोला, प्रभारी समाज कल्याण अधिकार दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।

-----------

दिव्यांग कर्मचारी कमल व खिलाड़ी रियासत को मिला पुरस्कार

चम्पावत : समाज कल्याण तथा परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के दक्ष दिव्यांग कर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए। कोविड-19 से बचाव के प्रोटोकाल के कारण यह कार्यक्रम आनलाइन किया गया। समाज कल्याण मंत्री की मौजूदगी में सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने जनपद के चयनित दक्ष दिव्याग कर्मचारी कमल किशोर पुजारी तथा दक्ष दिव्याग खिलाड़ी रियासत हुसैन को मेडल, प्रशस्ति पत्र तथा 5000-5000 रुपये की धनराशि प्रदान की। समाज कल्याण मंत्री आर्य ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांगों को यह सम्मान देना गौरव की बात है। कहा कि आज के दिन सभी लोगों को यह संकल्प करना होगा कि दिव्यांग जनों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए वे सतत काम करेंगे। इस मौके पर उन्होंने दिव्यांगों के लिए संचालित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत, राष्ट्रीय दिव्याग कोर कमेटी के सदस्य बृजेश जोशी व तथा दीपक गहतोड़ी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी