गुलदार पकड़ने के लिए लगाए पिंजड़े में नहीं बांधे जाएंगे जिंदा जानवर

वन विभाग के वाहन के पीछे कुत्ते ले जाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद वाइल्ड लाइफ सक्रिय हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 10:45 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 10:55 PM (IST)
गुलदार पकड़ने के लिए लगाए पिंजड़े में नहीं बांधे जाएंगे जिंदा जानवर
गुलदार पकड़ने के लिए लगाए पिंजड़े में नहीं बांधे जाएंगे जिंदा जानवर

पिथौरागढ़, जेएनएन : वन विभाग के वाहन के पीछे कुत्ते ले जाए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद एनीमल वाइल्ड लाइफ बोर्ड सक्रिय हो गया है। बोर्ड ने स्पष्ट गुलदार के लिए लगाए गए पिंजड़ों में कोई भी ंिजंदा जानवर नहीं रखे जाने के निर्देश जारी किए हैं। वन विभाग पिंजड़ों में कटा हुआ मांस ही रख रहा है।

नगर से सटे गांवों में सक्रिय गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग ने दो स्थानों पर पिंजड़े लगा रखे हैं। कुछ रोज पूर्व वन विभाग की एक गाड़ी के पीछे कुत्ते ले जाए जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ था। यह चर्चा आम हो गई कि वन विभाग गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजड़ों में जिंदा कुत्ते बांध रहा है। एनीमल वाइल्ड लाइफ बोर्ड के सदस्यों की नजर इस वीडियो पर पड़ी तो सदस्यों ने वन विभाग से जवाब मांगा और निर्देश दिए कि पिंजड़ों में कोई जिंदा जानवर न बांधा जाए।

इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि वाहन में पिंजड़ों में रखने के लिए कटा हुआ मांस ले जाया जा रहा था। मांस की दुर्गंध से कुत्ते वाहन के पीछे दौड़ने लगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिंजड़े में कभी भी जिंदा जानवर नहीं रखा गया। जिन क्षेत्रों में भी पिंजड़े लगाए गए हैं वहां केवल कटा हुआ मांस ही रखा जा रहा है। इधर गुलदार ने गुरुवार को प्रभावित क्षेत्र में कोई हरकत नहीं की। वन विभाग की टीम नियमित गश्त कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी