पर्यटन दिवस पर आइस संस्था ने युवाओं को कराया शिलारोहण का अभ्यास

पिथौरागढ़ जिले में साहसिक खेलों की अग्रणी संस्था आइस द्वारा पर्यटन दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:15 AM (IST)
पर्यटन दिवस पर आइस संस्था ने युवाओं को कराया शिलारोहण का अभ्यास
पर्यटन दिवस पर आइस संस्था ने युवाओं को कराया शिलारोहण का अभ्यास

पिथौरागढ़, जेएनएन : जिले में साहसिक खेलों की अग्रणी संस्था आइस द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के भाटकोट स्थित व्यू प्वाइंट पर शिलारोहण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 40 युवक-युवतियों ने अभ्यास किया।

रविवार को कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी व नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक ध्रुव डोगरा ने किया। अपने संबोधन में डीडीओ गोस्वामी ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आइस द्वारा जनपद में साहसिक खेलों को प्रोत्साहन देने के साथ ही कोविड काल में भी जिला प्रशासन को हर संभव सहायता प्रदान की गई। संस्था के कई स्वयंसेवी लगातार रक्तदान करके लोगों की जीवन रक्षा के लिए भी कार्य कर रहे हैं। डोगरा ने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की जरू रत है। कार्यक्रम का संचालन जगदीश कलौनी ने किया। इस मौके पर युवाओं को शिलारोहण का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आपदा प्रबंधन क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित चंचल प्रसाद, मनीष कसनियाल, मुकेश गिरी, लोकेश पवार, दीपिका टोलिया, काजल नबियाल, नवीन राणा, लक्ष्मण शाही, जया पांडेय ने अपना सहयोग प्रदान किया।

chat bot
आपका साथी