मौसम की चेतावनी को लेकर प्रशासन अलर्ट, आज और कल मौसम रहेगा खराब

मौसम बिगड़ने लगा है। पिथौरागढ़ जिले में आसमान घने बादलों से घिर चुका है। ऊंची चोटियों पर हिमपात होना शुरू हो गया है। वहीं प्रशासन अलर्ट मोड पर आ चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 10:33 PM (IST) Updated:Thu, 12 Dec 2019 06:11 AM (IST)
मौसम की चेतावनी को लेकर प्रशासन अलर्ट, आज और कल मौसम रहेगा खराब
मौसम की चेतावनी को लेकर प्रशासन अलर्ट, आज और कल मौसम रहेगा खराब

जागरण संवाददाता, पिथौरागढ़: मौसम बिगड़ने लगा है। जिले भर में आसमान घने बादलों से घिर चुका है। हिमालय की ऊंची चोटियों पर हिमपात प्रारंभ हो चुका है। हिमनगरी मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया है। यहां पर न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री और अधिकतम तापमान नौ डिग्री है।

मौसम विभाग ने पिथौरागढ़ जिले में 12 दिसंबर व 13 दिसंबर को बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। नगरों, कस्बों में अलाव जलाने के निर्देश दिए हैं। हिमपात से बंद होने वाले मार्गो पर स्नो कटर, जेसीबी मशीन तैनात की हैं। जिलाधिकारी डॉ. वीेके जोगदंडे ने मौसम खराब होने पर आवश्यक होने पर ही यात्रा करने को कहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा है । गुरु वार की सायं पांच बजे मुख्य सचिव वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मौसम के बारे में समीक्षा करेंगे।

बुधवार सुबह दिन भर धूप छांव चलती रही अलबत्त्ता उच्च हिमालय में सुबह से ही बादल घिरे थे और ठंडी हवाएं चल रही थी। सायं होते होते आसमान घने बादलों से ढक चुका है। मुनस्यारी से मिली जानकारी के अनुसार हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, नंदा कोट, नंदा देवी सहित सभी ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो चुका है। उधर धारचूला की दारमा और व्यास की चोटियों में हिमपात हो रहा है। मुनस्यारी, चौदास सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड हो रही है।

chat bot
आपका साथी