आम आदमी पार्टी ने जर्जर हाल स्कूलों की फोटो प्रदर्शनी लगाकर सरकार को दिखाया आईना

आम आदमी पार्टी (आप) ने सेल्फी विद स्कूल अभियान के दूसरे चरण में फोटो प्रदर्शनी लगाकर सरकार पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 11:21 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 11:21 PM (IST)
आम आदमी पार्टी ने जर्जर हाल स्कूलों की फोटो प्रदर्शनी लगाकर सरकार को दिखाया आईना
आम आदमी पार्टी ने जर्जर हाल स्कूलों की फोटो प्रदर्शनी लगाकर सरकार को दिखाया आईना

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने सेल्फी विद स्कूल अभियान के दूसरे चरण में शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जर्जर हाल स्कूलों की फोटो प्रदर्शनी लगाकर सरकार को आईना दिखाया। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा है कि पार्टी इस मामले में चुप नहीं बैठेगी। स्कूलों की खस्ताहालत बात को लेकर जनता के बीच जाएगी और उत्तराखंड सरकार के झूठे दावों का पर्दाफाश करेगी।

आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री और सूचना प्रभारी सुरेश जोशी की अगुवाई में जिले के खस्ताहाल स्कूलों की फोटो प्रदर्शनी सिमलगैर बाजार में लगाई गई। प्रदेश प्रवक्ता खत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के मंत्री मनीष सिसौदिया ने उत्तराखंड की शिक्षा को लेकर उत्तराखंड सरकार को खुली बहस की चुनौती दी थी, लेकिन सरकार इससे मुकर गई। इससे साफ है के प्रदेश में शिक्षा का हाल बेहाल है, जबकि दिल्ली में सरकारी शिक्षा की गुणवत्ता को आज पूरे देश में सराहा जा रहा है। 2022 में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी और सत्ता में आने पर 20 वर्षों से लटका कर रखी समस्याओं का समाधान करेगी। प्रदर्शनी में जिले के जर्जर हाल स्कूलों की फोटो प्रदर्शित की गई।

=======

विद्यार्थी परिषद के लोकेन्द्र नगर अध्यक्ष और गौरव बने महामंत्री

बनबसा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बनबसा इकाई का गठन कर दिया गया है। लोकेन्द्र को नगर अध्यक्ष और गौरव चंद को नगर मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को परिषद के पूर्व प्रदेश मंत्री कैलाश थपलियाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में इकाई का गठन किया गया। कार्यकारिणी में प्रियंका को नगर सह मंत्री, मोहित को नगर उपाध्यक्ष, एकाश को कालेज अध्यक्ष, आकाश को कालेज मंत्री और विपुल पाल को कालेज सह मंत्री बनाया गया। इस मौके पर खटीमा के छात्रसंघ अध्यक्ष सुमित बहादुर पाल, जिला संयोजक विवेक पुजारी, पूर्व जिला संयोजक विनोद बगौली ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

chat bot
आपका साथी