बढ़ती महंगाई पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

लगातार बढ़ती महंगाई पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ कर भ्सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:53 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:53 PM (IST)
बढ़ती महंगाई पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
बढ़ती महंगाई पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, गंगोलीहाट: लगातार बढ़ती महंगाई पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मटका फोड़ कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा सरकार हर मोर्च में विफल साबित हो रही है। जनता को लगातार गुमराह किया जा रहा है।

गुरुवार को मुख्य चौराहे पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने काला फीता बांधकर सरकार की आंखों पर बंधी काली पट्टी हटाने का प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए नई-नई घोषणाएं कर जनता का ध्यान असल मुद्दे से भटकाने की कोशिश कर रही है, जबकि धरातल पर सरकार की संवेदनहीनता का असली पता चल रहा हे। सरकार द्वारा नया शासनादेश जारी कर दिव्यांग, विधवा के मृत्यु के बाद उसके आश्रितों को बची हुई धनराशि नहीं दी जा रही है, जो गरीबों के साथ घोर अन्याय है। इसी तरह जल जीवन मिशन के तहत बिना पानी के योजना बनाकर लोगों के घरों में नल लगाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को जनता करारा सबक सिखाएगी। प्रदर्शन करने वालों में संगठन मंत्री गिरजा शंकर जोशी, जिला पंचायत सदस्य सुगड़ी कल्याण राम, ज्वाला संघर्ष समिति अध्यक्ष सर्वजीत राम, पुष्कर बहादुर टम्टा, बसंत भट्ट, कृष्णा कोहली आदि शामिल थे। ======= कुंभ मेले में कोरोना टेस्ट के नाम पर फर्जीवाड़े का आरोप

टनकपुर : हरिद्वार महाकुंभ में हुए कथित कोरोना टेस्टिंग फर्जीवाडे़ को लेकर गुरुवार को आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मामले की न्यायिक जाच के साथ सीएम के इस्तीफे की माग उठाई। आप की प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि इस घोटाले से न केवल देश बल्कि विदेशों में भी भारत की साख धूमिल हुई है। संगीता शर्मा ने कहा कि कुंभ में 700 लोगों के एक नाम पर एक ही मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने, अलग-अलग शहरों में रहने वाले लोगों का भी एक ही नंबर रजिस्टर्ड किया गया। कार्यकर्ता राजाराम चैराहे से होते हुए भाजपा कार्यालय के आगे पहुंचे और नारेबाजी करते हुए घड़े को फोड़ा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की माग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला को-ऑर्डिनेटर दीपक भट्ट, संगठन मंत्री दिनेश रावत, कुसुमलता, नारायण सिंह गैडा, उस्मान, नरेश गुप्ता, राजाराम, भुवन, उजैर अंसारी, राधिका, शकुंतला, मीरा आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी