घुरुड़ी के पास गोरी नदी पर बने अस्थाई पुल का एक हिस्सा झुका

तहसील बंगापानी में घुरुड़ी के पास गोरी नदी पर बने अस्थाई पुल के एक हिस्से के झुकने से आवाजाही बंद हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:26 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:26 PM (IST)
घुरुड़ी के पास गोरी नदी पर बने अस्थाई पुल का एक हिस्सा झुका
घुरुड़ी के पास गोरी नदी पर बने अस्थाई पुल का एक हिस्सा झुका

जासं, पिथौरागढ़: तहसील बंगापानी में घुरुड़ी के पास गोरी नदी पर बने अस्थाई पुल के एक हिस्से के झुकने से आवाजाही बंद हो गई है। गांव में तीन दिन पूर्व कोरोना संक्रमण से आइसोलेट किए गए मरीजों के लिए दवा, किट पहुंचाना मुश्किल हो गया है। सामग्री पहुंचाने गइ टीम को मार्ग बदलकर लंबी दूरी तय कर गांव पहुंचना पड़ा।

घुरु ड़ी गांव के चार लोगों की आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट तीन दिन पूर्व पॉजिटिव निकली। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने चारों को अपने घर पर ही आइसोलेट कर दिया। आइसोलेट करने के बाद चिकित्सा टीम, ग्राम प्रधान मुन्नी देवी, फार्मासिस्ट संजय, पूर्व प्रधान भगत सिंह मेहरा, आशा हेमा देवी, ललित गिरी दवाइयां, किट, सैनिटाइजर व अन्य सामग्री लेकर गांव के लिए गए। शुक्रवार की रात्रि की बारिश से गोरी नदी का जलस्तर बढ़ने से अस्थाई लकड़ी के पुल का एक हिस्सा एक तरफ झुक गया। पुल आवाजाही के लिए बंद हो गया।

पुल के क्षतिग्रस्त होने के चलते टीम के सम्मुख गांव तक पहुंचना मुश्किल हो गया। बाद में सामान रस्सियों के सहारे नदी के दूसरी तरफ पहुंचाया। पुल पर आवाजाही बंद होने से घुरु ड़ी, मनकोट गांव अलग-थलग पड़ चुके हैं।

पूर्व प्रधान भगत सिंह मेहरा ने कहा है कि इस स्थान पर लोनिवि अस्कोट ने ट्रॉली निर्माण के लिए आठ माह पूर्व टेंडर लगा दिए थे, परंतु ट्रॉली निर्माण का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है। अस्थाई पुल आवाजाही के लिए बंद हो चुका है और पुल कभी भी बह सकता है। उन्होंने मानसून काल से पूर्व तक ट्राली निर्माण नहीं होने पर प्रशासन और लोनिवि को जिम्मेदार बताया है।

chat bot
आपका साथी