एक मंच पर दिखी कुमाऊं व गढ़वाल की लोक संस्कृति की झलक

संवाद सूत्र, बेरीनाग: भारत सरकार के देखो अपना देश की थीम पर आधारित पर्यटन पर्व के तहत स्थानी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 03:22 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 03:22 PM (IST)
एक मंच पर दिखी कुमाऊं व गढ़वाल की लोक संस्कृति की झलक
एक मंच पर दिखी कुमाऊं व गढ़वाल की लोक संस्कृति की झलक

संवाद सूत्र, बेरीनाग: भारत सरकार के देखो अपना देश की थीम पर आधारित पर्यटन पर्व के तहत स्थानीय हिमालया इंटर कॉलेज चौकोड़ी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने कुमाऊं व गढ़वाल की लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हिमालया की प्रधानाचार्या देवबाला बिष्ट ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह एक अच्छी पहल है। समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजनों से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। खंड शिक्षा अधिकारी श्याम चंद ने देखो अपना देश की थीम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही पर्यटन पर्व के तहत किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया। कार्यक्रम के तहत हिमालया इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा गढ़वाल मंडल की प्रसिद्ध नंदाराज जात यात्रा पर दी गई प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। द एकलव्य एकेडमी के बच्चों द्वारा कुमाऊंनी छोलिया नृत्य ने भी खूब वाहवाह लूटी। समापन अवसर पर बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहायक खंड विकास अधिकारी उमेश पंत, उप प्रधानाचार्य भूपेंद्र पपोला, प्रकाश कार्की, हरीश चुफाल, कमलेश जोशी, ममता टाकुली, यत्र रौतेला, अंजली भैंसोड़ा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी