बहुउद्देश्यीय विधिक चिकित्सकीय शिविर में हुआ 810 व्यक्तियों का इलाज

शिविर में 810 व्यक्तियों का उपचार किया गया। इस मौके पर 80 लोगों को कोविड के टीके लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 10:23 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 10:37 PM (IST)
बहुउद्देश्यीय विधिक चिकित्सकीय शिविर में हुआ 810 व्यक्तियों का इलाज
बहुउद्देश्यीय विधिक चिकित्सकीय शिविर में हुआ 810 व्यक्तियों का इलाज

जासं, पिथौरागढ़ : शिविर में 810 व्यक्तियों का उपचार किया गया। इस मौके पर 80 लोगों को कोविड के टीके लगाए गए।

शिविर में 850 लोगों का पंजीकरण किया गया। जिसमें 50 सीटी स्कैन, 30 लैब टेस्ट,50 एक्स-रे, 35 अल्ट्रासाउंड, 458 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसके अलावा तीन दिव्यांग प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समाज कल्याण विभाग ने 23 वृद्धावस्था पेंशन और दो दिव्यांग पेंशन के प्रार्थनापत्र प्राप्त किए। महिला सशक्तीकरण विभाग द्वारा पीएमवीवीआइ के 19, प्रथम चरण नंदा गौरा के 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त किए। इसके अलावा पशुपालन विभाग, दीन दयाल गृह आवास योजना, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सहित अन्य योजनाओं के तहत भी प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए। शिविर में विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी के अलावा सरल कानूनी ज्ञानमाला पुस्तकों का भी वितरण किया गया। ्िरशविर में लगभग 8500 के आसपास स्थानीय व्यक्ति विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। ्िरशविर में जिले के अधिकांश गांवों के लोग मौजूद रहे। जिसके चलते देव सिंह मैदान में भारी भीड़ रही । =========== पारंपरिक ढंग से हुआ विधि एवं न्याय मंत्री का स्वागत

पिथौरागढ़: रविवार को पिथौरागढ़ पहुंचे विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू का देव सिंह मैदान में पहुंचने पर उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने कुमाऊंनी परिधान में उनका तिलक किया। वहीं रं समाज की महिलाओं ने भी स्वागत किया। उनका स्वागत स्थानीय वाद्य यंत्रों और छलिया नृत्य के साथ किया गया। स्थानीय लोक कला के पात्र भी अपने स्वरू प में मौजूद रहे ।

भाजपा नेता और अधिवक्ताओं ने विधि एवं न्याय मंत्र का एयरपोर्ट पर बुके और पूष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुभाष जोशी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गिरीश जोशी, शासकीय अधिवक्ता प्रमोद पंत, अनिल कुमार रौतेला डब्बू, बूजेश जोशी आदि शामिल रहे। इस मौके पर किरण रिजिजू ने कहा कि पिथौरागढ़ अतिरमणीय है। वह पूर्व में भी जिले में आए हैं। हवाई और पैदल जिले का दीदार किए हैं। पिथौरागढ़ अति सुंदर है। उन्होंने स्वागत कर रहे पार्टीजनों से शिविर में भी मौजूद रहने को कहा। किरण रिजिजू रक्षा राज्य मंत्री रहते हुए पिथौरागढ़ जिले में आए थे।

chat bot
आपका साथी