पिथौरागढ़ में 33 लोगों ने दी कोरोना को मात, 21 नए संक्रमित मिले

सीमांत जिले में कोरोना संक्रमण लगातार थमते जा रहा है। रविवार को 33 लोगों ने कोरोना को मात दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:06 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:06 PM (IST)
पिथौरागढ़ में 33 लोगों ने दी कोरोना को मात, 21 नए संक्रमित मिले
पिथौरागढ़ में 33 लोगों ने दी कोरोना को मात, 21 नए संक्रमित मिले

संवाद सहयोगी, पिथौरागढ़: सीमांत जिले में कोरोना संक्रमण लगातार थमते जा रहा है। रविवार को जनपद में कोरोना से 33 लोगों के स्वस्थ हो जाने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। वहीं, 497 में से 21 लोगों में संक्रमण पाया गया।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को आरटीपीसीआर में 243 में से 15 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। रैपिड एंटीजन टेस्ट में 243 में से 6 लोगों में संक्रमण पाया गया। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। 33 के स्वस्थ हो जाने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में जनपद में कोरोना के 518 एक्टिव केस हैं। वहीं, मौत का आंकड़ा भी 141 में स्थिर है। विगत 9 दिनों से जनपद में कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

========= आज से 18 प्लस वालों को लगेगी कोवैक्सीन की दूसरी डोज

सोमवार से जिला मुख्यालय में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगने शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए चार हजार डोज कोवैक्सीन की पहुंच चुकी है। इन आयु वर्ग के लोगों के लिए पूर्व की भांति ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई है। सोमवार को जिला मुख्यालय में केएनयू राइंका व नगरपालिका में 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों को कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी। कोवैक्सीन की द्वितीय डोज 28 से 42 दिनों के अंतराल में लगनी है, जबकि कोविशील्ड वैक्सीन की द्वितीय डोज के लिए 84 दिनों के बाद का समय रखा गया है। वहीं, कोविशील्ड की दस हजार डोज भी जनपद में पहुंच चकी है। इनमें छह हजार डोज 18 प्लस और चार हजार डोज 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध है। जिला मुख्यालय में सोमवार को 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों को देव सिंह मैदान, स्टेडियम व महिला चिकित्सालय में कोविशील्ड की पहली खुराक दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी