बाइक दुर्घटना में युवक घायल

पौड़ी: शादी समारोह से घर लौट रहा युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए ज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:41 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:41 PM (IST)
बाइक दुर्घटना में युवक घायल
बाइक दुर्घटना में युवक घायल

पौड़ी: शादी समारोह से घर लौट रहा युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी में भर्ती कराया है।

रविवार को अपराह्न करीब डेढ़ बजे पाबौ-पैठाणी मोटर मार्ग पर एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें बाइक सवार अनूप सिंह घायल हो गया। 108 सेवा के अर्जुन गुसाई ने बताया कि अनूप सिंह अपने एक अन्य साथी के साथ शादी समारोह से पाबौ की ओर आ रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। पीछे बैठे युवक को हल्की चोटें आई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाबौ में प्राथमिक उपचार के बाद अनूप को जिला अस्पताल पौड़ी रेफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी