बागेश्वर के नहाने गया सरयू नदी में नहाने गया किशोर डूबा, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू

बागेश्वर जिला मुख्यालय के नजदीक पगना के पास एक किशोर सरयू नदी में डूब गया। फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम खोजबीन में जुटी है।

By Skand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:14 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 08:14 PM (IST)
बागेश्वर के नहाने गया सरयू नदी में नहाने गया किशोर डूबा, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू
बागेश्वर के नहाने गया सरयू नदी में नहाने गया किशोर डूबा, पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू

बागेश्वर, जेएनएन : बागेश्वर जिला मुख्यालय के नजदीक पगना के पास एक किशोर सरयू नदी में डूब गया। फायर बिग्रेड और पुलिस की टीम खोजबीन में जुटी है। देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका है। त्योहार के दिन किशोर के डूबने की घटना से परिवार सदमे में है।

गुरुवार की शाम को बिलौना के कुछ युवक व किशोर पगना गए थे। करीब सवा पांच बजे वह सरयू नदी में नहाने लगे। सभी लोग सत्तेशवर मंदिर के पास बने पुल के नीचे नहा रहे थे। इस बीच तेज बहाव की चपेट में आने से रोहित कुमार (16) साल पुत्र महेश प्रकाश नदी में बह गया। उसके साथियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। उन्होंने पुलिस और फायर विभाग को सूचित किया। आनन-फानन में फायर सर्विस की टीम प्रभारी जिला अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में रेस्क्यू के लिए मौके पर गई। जिसके पीछे से कोतवाल डीआर वर्मा भी पुलिस भी मौके पर पहुंची।

जिसके बाद डूबे युवक की खोजबीन के लिए व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि पगना, सत्तेश्वर से लेकर, कठानी, दमौली तक खोजबीन की गई, लेकिन अब तक युवक का सुराग नहीं लग सका है। उन्होंने बताया कि पुलिस और फायर की टीम देर रात तक सर्च अभियान चलाएगी। इस मौके पर लीडिंग फायरमैन हरीश सिंह गुंसाई, गणेश चंद्र, फायरमैन जितेंद्र कुमार, प्रकाश चंद्र, रवि सिंह, राजेंद्र तिरुवा और चालक जगदीश सिंह मौजूद हैं।

chat bot
आपका साथी