युवा राष्ट्र निर्माण में निभा सकते हैं अहम भूमिका

संवाद सहयोगी पौड़ी नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से खिर्सू विकासखंड मुख्यालय में शुक्रवार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 21 Feb 2020 06:46 PM (IST)
युवा राष्ट्र निर्माण में निभा सकते हैं अहम भूमिका
युवा राष्ट्र निर्माण में निभा सकते हैं अहम भूमिका

संवाद सहयोगी, पौड़ी : नेहरू युवा केंद्र पौड़ी की ओर से खिर्सू विकासखंड मुख्यालय में शुक्रवार को पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि युवा अपने कौशल को निखार कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

खिर्सू विकासखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएनएम सेटर की प्रभारी शिवानी चौहान ने कहा कि युवाओं के अंदर असीमित शक्ति और क्षमता होती है, जिसे अधिकांश युवा पहचान नहीं पाते हैं। जिला युवा समन्वयक शैलेश भट्ट ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र की ओर से बहुत सारे अवसर युवाओं की प्रतिभाओं को निखारने और कौशल को विकसित करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में युवा क्लबों के माध्यम से ग्रामीण युवा समाज में व्याप्त कुरीतियों और सामाजिक समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। पशु चिकित्सक डॉ. एपी सिंह ने युवाओं को जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन के क्षेत्र में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। जिसके लिए पशुपालन विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। कृत्रिम गर्भाधान नस्ल सुधार कार्यक्रम के माध्यम से युवा डेयरी विकास को भी स्वरोजगार के रूप में अपना सकते हैं। प्रशिक्षक योगंबर पोली ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बेटियों को भी समान अवसर दिए जाने की बात की। साथ ही घटते लिगानुपात पर चर्चा करते हुए 'बेटा बेटा क्यों चाहिए बेटा' गीत की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संतोषी, मनीषा, किरन ने युवाओं की भूमिका पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में पंकज नेगी, वंदना, निशा, शालिनी, शिप्रा गुसार्इं, ममता बमराडा, प्रियंका असनोड़ा सहित खिर्सू के नजदीकी गांवों के युवाओं ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी