जमने से पहले ही उखड़ा काम, लौटने लगे प्रवासी

कोरोना संक्रमण के चलते एक बार फिर दिल्ली सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों लोग वापस लौटने लगे हैं।†ा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 04:59 PM (IST)
जमने से पहले ही उखड़ा काम, लौटने लगे प्रवासी
जमने से पहले ही उखड़ा काम, लौटने लगे प्रवासी

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: कोरोना संक्रमण के चलते एक बार फिर दिल्ली सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों में रोजगार कर रहे युवा घर वापसी करने लगे हैं। दिल्ली में लॉकडाउन घोषित होने के बाद एकाएक प्रवासियों की घर वापस की गति तेज हो गई। मंगलवार को कोटद्वार बस स्टेशन में दिल्ली से पहुंचे यात्री पर्वतीय क्षेत्रों में जाने के लिए वाहनों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे। कई यात्रियों को निजी वाहन बुक कर घर वापसी करनी पड़ी। इसके विपरीत, पहाड़ों से दिल्ली की ओर जा रही गाड़ियों में ढूंढे से यात्री नहीं मिल रहे हैं।

दिल्ली में लॉकडाउन का एलान होने के बाद प्रवासी वापस गांव की ओर लौटने लगे हैं। सोमवार रात से ही दिल्ली से कोटद्वार आ रही बसे यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। थलीसैंण निवासी महेंद्र कुमार और रजत सिंह ने बताया कि वह दिल्ली स्थित एक होटल में काम करते हैं। दिल्ली में लॉकडाउन लगा तो होटल स्वामी ने उन्हें कहा कि कुछ दिन घर में आराम करो। एक सप्ताह बाद बताया जाएगा कि वापस काम पर आना है या नहीं। ऐसे में उन्होंने घर लौटना ही बेहतर समझा।

जयहरीखाल निवासी संतोष कुमार और अर्जुन सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का एलान हुआ तो उन्होंने घर वापसी का मन बना दिया। दिल्ली बस अड्डे पर पहुंचे, लेकिन उन्हें बस नहीं मिली। रात्रि दस बजे तक भी बस न मिलने पर उन्होंने कार बुक की व कोटद्वार पहुंचे। धुमाकोट निवासी राम सिंह और दिगंबर भी दिल्ली में निजी कंपनी में कार्य करते हैं। लॉकडाउन के चलते उन्होंने भी घर वापसी का मन बना लिया।

chat bot
आपका साथी