क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव: ऐरी

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि प्रदेश को र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 10:03 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 10:03 PM (IST)
क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव: ऐरी
क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे चुनाव: ऐरी

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि प्रदेश को राष्ट्रीय पार्टियों से बचाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर लड़ा जाएगा। इसके लिए वह पूरे प्रदेश का भ्रमण कर क्षेत्रीय दलों के नेताओं से भी वार्ता कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में उक्रांद अधिक से अधिक महिला और युवाओं को अपना प्रत्याशी बनाएगा।

शुक्रवार को व्यापार मंडल सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस ने विकास के नाम पर केवल जनता को गुमराह किया है। आज भी प्रदेश की जनता मूलभूत सुविधाओं को तरस रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजागर के अभाव में गांव खाली हो चुके हैं। सत्ता में बैठे नेताओं ने केवल अपने निजी स्वार्थों के लिए ही काम किया है। हालत यह है कि पिछले 21 वर्षों में भाजपा और कांग्रेस प्रदेश को एक स्थायी राजधानी भी नहीं दे पाए। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के बीच परिसंपत्ति का विवाद भी अधर में लटका है। जबकि, केंद्र के साथ ही दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है। कहा कि परिसंपत्ति के मामले में सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। आखिर जनता को भी तो पता चले कि परिसंपत्ति के मामले में सरकार का क्या स्टैंड है। कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्रीय दलों की सरकार बनती है तो जनता को बिजली के साथ रसोई गैस भी मुफ्त दी जाएगी। इस दौरान तीन वर्ष पूर्व राजनीति से संन्यास ले चुके समाज सेवी डा. शक्तिशैल कपरवाण ने उक्रांद की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि प्रदेश को बचाने के लिए जनता को एकजुट होना होगा। इस मौके पर केंद्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह रावत, चंद्र शेखर, आनंद प्रकाश, पान सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी