समस्याओं के समाधान को वार्ड की जनता का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, कोटद्वार : काशीरामपुर तल्ला में आबादी क्षेत्र से मोबाइल टावर हटवाने सहित विभिन्न समस्य

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 05:23 PM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 05:23 PM (IST)
समस्याओं के समाधान को वार्ड की जनता का प्रदर्शन
समस्याओं के समाधान को वार्ड की जनता का प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, कोटद्वार : काशीरामपुर तल्ला में आबादी क्षेत्र से मोबाइल टावर हटवाने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर वार्डवासियों ने निगम व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में शिकायत के बाद भी नगर निगम व प्रशासन इस ओर ध्यान देने को तैयार नहीं है।

मंगलवार को नगर निगम परिसर में धरना देने के बाद वार्डवासी आक्रोश रैली के रूप में तहसील परिसर में पहुंचे। यहां उपजिलाधिकारी मुक्ता मिश्र को ज्ञापन देते पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने कहा कि काशीरामपुर तल्ला में जगह-जगह निजी कंपनियों के मोबाइल टावर लगाए गए हैं। ऐसे में टावर से निकलने वाली रेडिएशन मनुष्य जीवन के लिए काफी घातक साबित हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में शिकायत के बाद भी नगर निगम व प्रशासन ने मोबाइल टावर लगवाने वाली कंपनियों को नोटिस जारी नहीं किया।

वहीं, वार्डवासियों ने नगर निगम पर सफाई व्यवस्था को लेकर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि काशीरामपुर तल्ला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। सुबह दस बजे से पहले वार्ड क्षेत्र से कूड़ा नहीं उठाया जाता। निगम की ओर से वार्डों में कूड़ेदान भी नहीं लगाए गए हैं। जगह-जगह फैली गंदगी के कारण आमजन को संक्रामक बीमारियों को खतरा सता रहा है। इस मौके पर नेहा नेगी, उर्मिला नेगी, सुमन रावत, सरोजनी चौहान, बबली नेगी, संजय रावत, सुनीता बिष्ट, किरन बिष्ट, मंदीप सिंह आदि मौजूद रहे। संदेश : 26 कोटपी 3

कोटद्वार तहसील में प्रदर्शन करते काशीरामपुर तल्ला के वाशिदे

chat bot
आपका साथी