किशोरों के हाथों में वाहनों की कमान

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: मौजूदा दौर में अभिभावक खुद ही अपने पाल्यों के जीवन से खिलवाड़ कर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 03:00 AM (IST)
किशोरों के हाथों में वाहनों की कमान
किशोरों के हाथों में वाहनों की कमान

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: मौजूदा दौर में अभिभावक खुद ही अपने पाल्यों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। सड़कों में दोपहिया वाहन दौड़ाते किशोरों को देख इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

यातायात नियमों की अनदेखी और तेज गति से वाहनों को संचालित करने से अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। साल दर साल सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। लोगों पर पुलिस की यातायात नियमों के पालन करने की अपील का भी कोई असर नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में अभिभावकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है, लेकिन यहां पर स्थिति विपरीत है।

स्टेटस ¨सबल देखिए कि अभिभावकों ने स्वयं अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया वाहनों की कमान सौंप दी है। अभिभावकों की ओर से मंजूरी मिलते ही नाबालिग फर्राटे से दोपहिया वाहन चला रहे हैं। नजीबाबाद रोड, बदरीनाथ रोड, देवी रोड और स्टेशन रोड समेत अन्य स्थानों पर प्रतिदिन नाबालिग दोपहिया वाहनों को संचालित करते हुए देखे जा सकते हैं। इनके वाहन संचालित करने से दुर्घटना होने की आशंका रहती है। कई बार नाबालिग वाहन चलाते समय चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद अभिभावक व पुलिस अफसर इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। यही वजह है कि दिन-प्रतिदिन नाबालिगों के दोपहिया वाहन चलाने की संख्या में इजाफा हो रहा है। यातायात नियमों का हो रहा उल्लंघन

कोटद्वार में यातायात नियमों का उल्लंघन भी किया जा रहा है। युवाओं के लिए बाइक पर ट्रिप¨लग करना आम बात हो गई है। वहीं, दोपहिया वाहन चलाते समय बहुत कम चालक ही हेलमेट का प्रयोग कर रहे हैं। नियमित रूप से चे¨कग नहीं होने की वजह से लोग यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी