विकास समृद्धि के लिए सतर्कता जरूरी : प्रो. अन्नपूर्णा

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के सतर्कता अनुभाग द्वारा सतर्क भारत समृद्ध भारत विषय को लेकर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 06:26 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 06:26 PM (IST)
विकास समृद्धि के लिए सतर्कता जरूरी : प्रो. अन्नपूर्णा
विकास समृद्धि के लिए सतर्कता जरूरी : प्रो. अन्नपूर्णा

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के सतर्कता अनुभाग की ओर से सतर्क भारत, समृद्ध भारत विषय को लेकर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि देश के विकास और समृद्धि के लिए ईमानदारी के साथ ही सतर्कता भी जरूरी है। सतर्क वातावरण में नियम विरुद्ध कार्य भी नहीं होता है। जिससे भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगी रहती है।

कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कहा कि भारत की समृद्धि के लिए पूर्ण ईमानदारी से कार्य करना हम सबकी जिम्मेदारी भी है। गढ़वाल केंद्रीय विवि के मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने आनलाइन ही इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। गढ़वाल केंद्रीय विवि के चौरास परिसर निदेशक प्रो. डीपी सकलानी ने सतर्क भारत समृद्ध भारत के संदर्भ में देश के पहले गृहमंत्री रहे सरदार बल्लभ भाई पटेल के योगदान पर चर्चा की। पत्रकार सुशील बहुगुणा ने कहा कि सबसे पहले हमें अपने आसपास होने वाले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने कहा कि विकास के लिए सतर्कता भी जरूरी है। गढ़वाल विवि स्कूल ऑफ इंजीनियरिग एंड कम्प्यूटर साइंस के डीन प्रो. वाईपी रैवानी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार, वित्त अधिकारी डॉ. एके मोहंती, प्रो. बीपी नैथानी, डॉ. एसपी सती, प्रो. वाईपी सुंद्रियाल भी ऑनलाइन कार्यशाला में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी