देवभूमि आने का टैक्स चुका रहे उत्तर प्रदेश के यात्री

संवाद सहयोगी कोटद्वार उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की बसों में नजीबाबाद- कोटद्वार के मध्य के सफ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 04:34 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 07:55 PM (IST)
देवभूमि आने का टैक्स  चुका रहे उत्तर प्रदेश के यात्री
देवभूमि आने का टैक्स चुका रहे उत्तर प्रदेश के यात्री

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की बसों में नजीबाबाद- कोटद्वार के मध्य के सफर में यात्रियों को दो रूपए अतिरिक्त किराया चुकाना पड़ रहा है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में जहां 25 किमी. के इस सफर में यात्रियों से तीस रूपए किराया लिया जा रहा है, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम इस मार्ग पर 32 रूपए किराया ले रहा है। निगम के नजीबाबाद डिपो की माने तो उत्तराखंड में प्रवेश शुल्क के नाम पर प्रत्येक यात्री से दो रूपए अतिरिक्त किराया लिया जा रहा है। नतीजा, आए दिन यात्रियों व परिचालकों के बीच कहासुनी होती रहती हैं।

कोटद्वार से नजीबाबाद लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इन स्थानों के बीच आवागमन करने के लिए उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड निगम की बसें चलती हैं। नजीबाबाद व कोटद्वार के बीच प्रतिदिन सैकड़ों यात्रा सफर करते हैं। इन दोनों प्रदेशों की बसों में किराये में अंतर होने के कारण यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी रहती है। उत्तराखंड परिवहन निगम की सभी बसों में कोटद्वार से नजीबाबाद तक 30 रुपये किराया लगता है। वहीं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों की बात करें तो इनमें इसी दूरी का किराया 32 रुपये निर्धारित है, जबकि जनरथ में यही किराया बढ़कर 50 रुपये पर पहुंच जाता है।

यदि रोजाना नजीबाबाद से कोटद्वार तक जाने आने का किराये की गणना करें तो दैनिक यात्रियों पर 120 रुपये अतिरिक्त भार पड़ता है। नजीबाबाद डिपो के एआरएम प्रभात चौधरी ने बताया कि उत्तराखंड सरकार उत्तर प्रदेश सरकार से दो रुपये सीमा प्रवेश शुल्क वसूलती है। इस कारण उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में किराया दो रुपये अधिक है।

chat bot
आपका साथी