विवि कर्मियों ने की दीपावली बोनस की मांग

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने की मांग की है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:32 PM (IST)
विवि कर्मियों ने की दीपावली बोनस की मांग
विवि कर्मियों ने की दीपावली बोनस की मांग

श्रीनगर गढ़वाल : गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कर्मचारियों को दीपावली बोनस देने की मांग की है। गढ़वाल विवि कर्मचारी संगठन के महासचिव रविद्र सिलवाल के नेतृत्व में कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कुलसचिव प्रो. एनएस पंवार से वार्ता भी की। वार्ता में सिलवाल का कहना था कि कोविड 19 महामारी के इस दौर में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ी हुई है। ऐसे में दीपावली त्योहार को ध्यान में रख बोनस का भुगतान होने से विवि कर्मचारियों को सुविधा भी मिलेगी। वार्ता में विवि कर्मचारियों ने कुलसचिव से कहा कि रेशनलाइजेशन को लेकर बने कैडर रिक्रूटमेंट रूल में विवि लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारियों के साथ न्याय नहीं हुआ है। लिपिकीय संवर्ग कर्मचारियों की इस मांग को भी पूरा किया जाए। (संस)

chat bot
आपका साथी