भरसार विवि प्रशासन पर छात्राओं ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

संवाद सहयोगी पौड़ी भरसार विवि में अध्ययनरत छात्राओं ने विवि प्रशासन पर प्रताड़ित करने का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:57 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:28 AM (IST)
भरसार विवि प्रशासन पर छात्राओं ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
भरसार विवि प्रशासन पर छात्राओं ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

संवाद सहयोगी, पौड़ी

भरसार विवि में अध्ययनरत छात्राओं ने विवि प्रशासन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। छात्राओं का कहना है कि प्रशासन के समक्ष समस्याएं रखने पर उन्हें और प्रताड़ित किया जाता है। वहीं विवि प्रशासन ने छात्राओं के आरोप को बेबुनियाद बताया है। विवि के डीन का कहना है कि छात्राएं परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करने के लिए इस प्रकार के आरोप लगा रही हैं।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड विवि औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार की छात्राओं के विवि प्रशासन पर प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाने से हड़कंप मचा है। छात्राओं का कहना है कि उनका छात्रावास काफी जर्जर अवस्था में है। विवि की डिस्पेंसरी में भी कोई सुविधा मौजूद नहीं है, लेकिन जब इन समस्याओं के बारे में विवि प्रशासन से शिकायत की जाती है तो समस्याओं के समाधान के बजाय उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। छात्राओं ने विवि के एंबुलेंस चालक पर भी अभ्रदता का आरोप लगाया है। इस संबंध में छात्राओं के पास चालक की ऑडियो रिकाíडंग भी है। छात्राओं का आरोप है कि पूर्व में विवि प्रशासन ने किसी प्रस्तावित समारोह के चलते परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया था, लेकिन बाद में यह समारोह स्थगित हो गया। जिसके बाद परीक्षा कार्यक्रम पूर्व की भांति कर दिया गया, जब एक छात्रा गंभीर रूप से बीमार हुई तो उन्होंने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करने की मांग की, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने साफ इन्कार कर दिया।

वहीं विवि के डीन प्रो. बीपी नौटियाल ने छात्राओं के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि छात्राएं इस प्रकार के आरोप परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव के लिए दबाव बनाने के लिए कर रही हैं। हालांकि प्रो. नौटियाल ने एबुंलेंस चालक के व्यवहार पर नोटिस भेजे जाने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी