नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को अर्पित की श्रद्धांजलि

जागरण टीम, गढ़वाल : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर कांग्रेस कार्य

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:12 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:12 PM (IST)
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश  को अर्पित की श्रद्धांजलि
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को अर्पित की श्रद्धांजलि

जागरण टीम, गढ़वाल : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं, शिक्षक संघों व सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि उनके आकस्मिक निधन से कांग्रेस को अपूर्णीय क्षति हुई है।

पौड़ी : कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने पार्टी कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर पार्टी की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा ने कहा कि वह पार्टी का एक मजबूत स्तंभ रहीं। अपने कार्यों से उन्होंने पार्टी को मजबूत किया है। शोकसभा में पौड़ी ब्लाक प्रमुख दीपक खुकसाल, नगर पालिका दुगड्डा के पूर्व अध्यक्ष दीपक बडोला, जिला महामंत्री वीर प्रताप सिंह, भरत सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, विनोद नेगी, युद्धवीर सिंह, रेखा भंडारी, नितिन बिष्ट, कमला रावत, गोदांबरी रावत, विनोद दनोशी आदि मौजूद थे।

रुद्रप्रयाग : नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के निधन पर जिले के विभिन्न शिक्षक एवं कर्मचारी संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के अध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण, महामंत्री दिनेश चंद्र भट्ट एवं कोषाध्यक्ष रघुवीर बुटोला ने कहा कि शिक्षक समुदाय ने अपने संरक्षक को खो दिया, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। इस मौके पर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह गुसार्इं, पूर्व जिलाध्यक्ष मगनानंद भट्ट, प्रदेशीय उप महामंत्री वीरेंद्र कठैत ने भी श्रद्धांजलि दी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दलेब सिंह राणा, एजुकेशनल मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रणजीत गुसाईं, प्रांतीय उपाध्यक्ष महादेव मैठाणी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुखदेव रावत, महामंत्री कीरत सिंह नेगी, प्राथमिक शिक्षा संघ के पूर्व कोषाध्यक्ष विजय सिंह शाह आदि ने शोक जताया।

कर्णप्रयाग : विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त कर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की। नंदादेवी राजजात समिति महामंत्री भुवन नौटियाल ने कहा कांग्रेस संगठन के लिए सदैव तत्पर रहीं इंदिरा हृदयेश का यूं चले जाना, खलता रहेगा। शोक व्यक्त करने वालों में नगर व ग्रामीण कांग्रेस संगठन, पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी