जाम के झाम से शहर हलकान, आमजन परेशान

संवाद सहयोगी कोटद्वार दीपावली त्योहार मनाने और छुट्टियों पर सैर सपाटे को पहाड़ों पर आए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 05:06 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 05:06 PM (IST)
जाम के झाम से शहर हलकान, आमजन परेशान
जाम के झाम से शहर हलकान, आमजन परेशान

संवाद सहयोगी, कोटद्वार : दीपावली त्योहार मनाने और छुट्टियों पर सैर सपाटे को पहाड़ों पर आए लोग अब वापस मैदानों का रुख करने लगे हैं। ऐसे में कोटद्वार में जाम की स्थित पैदा हो गई है। रविवार को भी पूरा दिन जाम के नाम रहा। वहीं, बस स्टेशन व टैक्सी स्टैंड में भी बड़ी संख्या में यात्री वाहनों का इंतजार करते हुए नजर आए।

राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही शहर की मुख्य सड़कों पर पूरे दिन वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। अधिकांश व्यक्ति अपनी कार से आवाजाही करते हुए नगर आए। अचानक बढ़ी वाहनों की आवाजाही से पुलिस कर्मियों को भी जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। नजीबाबाद चौराहे के साथ ही देवी रोड में वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। कई यात्री नजीबाबाद चौक, स्टेशन रोड व टैक्सी स्टैंड में वाहनों का इंतजार करते हुए भी नजर आए। अड्डे पर पहुंचते ही परिवहन विभाग की बसें यात्रियों से फुल हो जा रही थी। शहर में बढ़ी यात्रियों की संख्या के कारण वाहन पार्क करने तक का स्थान नहीं मिल पा रहा था।

जाम में फंसी एंबुलेंस

राजकीय बेस चिकित्सालय से मरीजों को लेने जा रही एंबुलेंस भी झंडाचौक के समीप जाम में फंसी हुई नजर आई। जाम में फंसी एंबुलेंस को निकालने के लिए पुलिसकर्मी वाहनों को हटाते रहे। करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस को निकलने के लिए पर्याप्त रास्ता मिल पाया। वहीं, झंडाचौक से निकलने के बाद एंबुलेंस दोबारा नजीबाबाद चौक के समीप जाम में फंस गई थी। पुलिस वाहन चालकों से एंबुलेंस को रास्ता देने की अपील करते हुए नजर आए।

chat bot
आपका साथी