फोटो: केंद्र के खिलाफ निकाली ट्रैक्टर रैली

कोटद्वार : कृषि बिल के विरोध में युवा कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:10 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:10 PM (IST)
फोटो: केंद्र के खिलाफ निकाली ट्रैक्टर रैली
फोटो: केंद्र के खिलाफ निकाली ट्रैक्टर रैली

कोटद्वार : कृषि बिल के विरोध में युवा कांग्रेस ने ट्रैक्टर रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोमवार को जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने नजीबाबाद रोड से तहसील तक रैली निकाली। कार्यकत्र्ताओं ने कहा कि बिल से मंडी व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और किसानों को फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल पाएगा। किसानों के हित का वादा कर सत्ता में पहुंची भाजपा आज किसानों के विरोध में ही नीतियां बनाने लगी है। सरकार की नीतियों के कारण देश के किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। देश में किसानों के विरोध प्रदर्शन के बावजूद भी भाजपा ने कृषि बिल को पास कर दिया। इस मौके पर सुधांशु नेगी, अनिल रतूड़ी, सूरज प्रसाद कांती, संजू पटवाल, जयराज, नीरज रौतेला, संजीव गौड़ मौजूद रहे। (संस) संदेश : 28 कोटपी 4

कोटद्वार में केंद्र सरकार के खिलाफ रैली निकालते युवा कांग्रेस कार्यकत्र्ता

chat bot
आपका साथी