अपनी भूमि बचाने में जुटा निगम

कोटद्वार नगर निगम इन दिनों खोह नदी के तट पर स्थित अपनी भूमि को बचाने में जुटा हुआ है। उत्तर प्रदेश शासनकाल में नगर निगम को अवमुक्त 1.886 हेक्टेयर भूमि में से करीब चालीस फीसद भूमि पर अवैध कब्जा हो गया है। करीब बीस फीसद भूमि नगर निगम ने स्वयं अन्य संस्था व विभागों को दी है जबकि करीब बीस फीसद भूमि पर ट्रेचिग ग्राउंड का संचालन हो रहा है। निगम अवशेष बीस फीसद भूमि को बचाने के लिए इन दिनों खोह नदी के तट पर चहारदीवार बनाने में जुटा हुआ है। उत्तर प्रदेश शासनकाल में नगर पालिका को गाड़ीघाट में खोह नदी के तट पर करीब 1.88 हेक्टेयर भूमि ट्रेंचिंग ग्राउंड को दी गई थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 10:47 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 10:47 PM (IST)
अपनी भूमि बचाने में जुटा निगम
अपनी भूमि बचाने में जुटा निगम

जागरण संवाददाता, कोटद्वार: कोटद्वार नगर निगम इन दिनों खोह नदी के तट पर स्थित अपनी भूमि को बचाने में जुटा हुआ है। उत्तर प्रदेश शासनकाल में नगर निगम को अवमुक्त 1.886 हेक्टेयर भूमि में से करीब चालीस फीसद भूमि पर अवैध कब्जा हो गया है। करीब बीस फीसद भूमि नगर निगम ने स्वयं अन्य संस्था व विभागों को दी है, जबकि करीब बीस फीसद भूमि पर ट्रेचिग ग्राउंड का संचालन हो रहा है। निगम अवशेष बीस फीसद भूमि को बचाने के लिए इन दिनों खोह नदी के तट पर चहारदीवार बनाने में जुटा हुआ है।

उत्तर प्रदेश शासनकाल में नगर पालिका को गाड़ीघाट में खोह नदी के तट पर करीब 1.88 हेक्टेयर भूमि ट्रेंचिंग ग्राउंड को दी गई थी। इस भूमि पर ट्रेंचिंग ग्राउंड तो नहीं बना, अलबत्ता पालिका की शह पर करीब 40 फीसद हिस्से पर पूरी बस्ती बस गई। इस भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में दबे-कुचले ही नहीं बल्कि, नगर के कई प्रतिष्ठित लोग भी शामिल हैं। वर्ष 2011-12 में नगर पालिका ने खोह नदी के तट पर अस्थायी ट्रेंचिग ग्राउंड बना दिया। ग्राउंड में कूड़ा तो गिरा, लेकिन उसका कूड़े को निस्तारित नहीं किया गया। नतीजा, ट्रेंचिग ग्राउंड में कूड़े का पहाड़ खड़ा हो गया। जब कूड़ा डालने के लिए जगह नहीं बची तो ग्राउंड के बाहर भी फेंका जाने लगा। वर्तमान में ग्राउंड के बाहर भी कूड़े का पहाड़ बना हुआ है।

इधर, कूड़े की लगातार बढ़ती समस्या को देखते हुए अब नगर निगम को लगातार अवैध कब्जों की जद में जा रही अपनी भूमि की चिता सताने लगी है। नगर निगम ने प्रथम चरण में खोह नदी के तट पर निष्प्रयोज्य पड़ी भूमि में चहारदीवार निर्माण शुरू करवा दिया है। ताकि यह भूमि अवैध कब्जे की भेंट न चढ़ पाए। हालांकि, स्थानीय लोग का कहना है कि नगर निगम नदी की तरफ दीवार खड़ी कर ट्रेंचिग ग्राउंड का दायरा बढ़ाने की तैयारी में है। अपर आयुक्त की बैठक में उठा था मुद्दा

ट्रेंचिग ग्राउंड के लिए उत्तर प्रदेश शासनकाल में आवंटित भूमि का मुद्दा शुक्रवार को अपर आयुक्त हरक सिंह रावत की बैठक में भी जोर-शोर से उठा। अपर आयुक्त ने नगर निगम प्रशासन को कब्जाधारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि नोटिस जारी करने के बाद अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई शुरू करें।

'खोह नदी के किनारे नगर निगम की भूमि अवैध कब्जों की भेंट न चढ़े, इसके लिए चहारदीवारी बनाई जा रही है। नगर निगम अपनी भूमि को किस उपयोग में लाएगा, यह भविष्य में तय किया जाएगा। ..पीएल शाह, नगर आयुक्त, कोटद्वार नगर निगम' संदेश : 31 कोटपी 1

कोटद्वार में खोह नदी के तट पर नगर निगम की भूमि में दीवार निर्माण के लिए बुनियाद खोदती जेसीबी

chat bot
आपका साथी