युवाओं के जोश और पुरानों के अनुभव से होगी जीत

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस सम्मेलन में उमड़ी युवाओं की भीड़ देखकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी गदगद दिखे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:52 PM (IST)
युवाओं के जोश और पुरानों के अनुभव से होगी जीत
युवाओं के जोश और पुरानों के अनुभव से होगी जीत

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस सम्मेलन में उमड़ी युवाओं की भीड़ देखकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के साथ ही कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी गदगद दिखे।

डालमियां धर्मशाला परिसर से युवक कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं ने एक बड़े जुलूस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल को सम्मेलन स्थल बंधन परिसर कांवेंट रोड श्रीनगर लाया गया। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी के साथ ही युवक कांग्रेस और कांग्रेस के अन्य कई वरिष्ठ नेता भी सम्मेलन में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल भाजपा और प्रदेश सरकार पर पूरी तरह हमलावर भी रहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के नाम पर भाजपा उत्तराखंड में मुख्यमंत्रियों को लगातार बदलकर उन्हें ही रोजगार उपलब्ध करवाती रही। सम्मेलन में युवाओं के उत्साह और भीड़ को देखकर गणेश गोदियाल ने जोशीले अंदाज में कहा कि युवाओं का यह जोश और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकत्र्ताओं और नेताओं का अनुभव 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिलवाने को सुनिश्चित भी कर रहे हैं।

सम्मेलन में उपस्थित युवाओं का आह्वान करते हुए गणेश गोदियाल ने कहा कि पौड़ी जिले की सभी छह सीटों और संगठनात्मक देवप्रयाग जिले की दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत को वह सुनिश्चित करें। क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने जितने भी मामले उठाए हैं उनकी उच्च स्तरीय जांच होनी जरूरी भी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के रोड मैप पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।

युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने कहा कि रोजगार देने के नाम पर भाजपा ने युवाओं के साथ छल किया है। केदारनाथ विधायक मनोज रावत ने भी भाजपा और प्रदेश सरकार पर तीखे प्रहार किए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मंत्री प्रसाद नैथानी और गढ़वाल विवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष निशांत कंडारी, अंकुर रौथाण ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के युवक कांग्रेस अध्यक्ष और सम्मेलन संयोजक अमित धनाई ने कहा कि युवाओं के जोश और उत्साह से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। निशांत कंडारी ने सम्मेलन का संचालन किया गया। पुष्पेंद्र पंवार, शिवकांत कंडारी, पीसीसी सदस्य वीरू नेगी, श्रीनगर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश्वरी रावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा के साथ ही कांग्रेस के अन्य कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी सम्मेलन में उपस्थित थे। विकास चौहान, अमन भंडारी, अरविद टम्टा, मोहित बिष्ट, ऋषभ बिष्ट, अंकित पुंडीर, हिमांशु सम्मेलन आयोजन के विशेष सहयोगी युवा थे।

chat bot
आपका साथी