बदहाल पड़ा सामरिक दृष्टि से अहम फतेहपुर-लैंसडौन हाईवे

गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर मुख्यालय को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला फतेहपुर-लैंसडौन स्टेट हाईवे बदहाल पड़ा है। सिर्फ गढ़वाल राइफल्स ही नहीं यह राजमार्ग पर्यटन नगरी लैंसडौन को भी देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ती है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 04:58 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 04:58 PM (IST)
बदहाल पड़ा सामरिक दृष्टि से अहम फतेहपुर-लैंसडौन हाईवे
बदहाल पड़ा सामरिक दृष्टि से अहम फतेहपुर-लैंसडौन हाईवे

संवाद सहयोगी, लैंसडौन: गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर मुख्यालय को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला फतेहपुर-लैंसडौन स्टेट हाईवे बदहाल पड़ा है। सिर्फ गढ़वाल राइफल्स ही नहीं, यह राजमार्ग पर्यटन नगरी लैंसडौन को भी देश के विभिन्न हिस्सों से जोड़ती है। विडंबना देखिए कि सामरिक दृष्टि के साथ ही पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण इस राजमार्ग की स्थिति जर्जर बनी हुई है। इस पर सफर करना किसी जोखिम से कम नहीं है। हालात यह हैं कि मोटर मार्ग में जगह-जगह सड़कों के पुश्ते ढहने के साथ ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है।

नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा से करीब पांच किमी आगे फतेहपुर से शुरू होता है फतेहपुर-लैंसडौन स्टेट हाईवे। 23 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग के रखरखाव का जिम्मा लोक निर्माण विभाग की लैंसडौन इकाई के पास है। मोटर मार्ग पर इन दिनों यात्रा करना वाहन चालकों के साथ ही यात्रियों के लिए चुनौती बना है। जदला से पालकोट के बीच सड़क कई जगह धंस चुकी है। पालकोट से आधा किमी तक सड़क का आधा हिस्सा दस मीटर तक धसने से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है, जबकि धोबीघाट से आगे भी मोटर मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। डेरियाखाल के समीप भी पुलिया धसने लगी है। पालकोट व डेरियाखाल के बीच भी सड़क बैठ चुकी है। सड़कों के कई जगह धसने के कारण संकरी सड़क दुर्घटना को न्योता दे रही है। मोटर मार्ग पर इन दिनों बरसात के बीच लगा घना कोहरा भी यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रहा है, जबकि सड़क किनारे उगी झाड़ियों के कारण दूसरी ओर से आने वाले वाहनों को देखने में दिक्कतें आती है। मोटर मार्ग की इतनी बुरी हालत के कारण सबसे अधिक बाहरी क्षेत्रों से आने वाले पर्यटक प्रभावित होते हैं।

..........

लैंसडौन-फतेहपुर का मोटर मार्ग जिला प्लान के अंतर्गत आता है। इस मोटर मार्ग पर कई जगह सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सरकार से बजट की मांग की गई है। तात्कालिक व्यवस्था बनाने के बाद सड़क की मरम्मत जल्द की जाएगी।

विवेक सेमवाल, अधिशासी अभियंता, लोनिवि, लैंसडौन

chat bot
आपका साथी