निगम का विकास करेगी राज्य सरकार : त्रिवेंद्र

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोटद्वार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 12:03 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 12:03 AM (IST)
निगम का विकास करेगी राज्य सरकार : त्रिवेंद्र
निगम का विकास करेगी राज्य सरकार : त्रिवेंद्र

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोटद्वार की जनता को नगर निगम दिया है। इसके बेहतर विकास की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। सरकार निगमों के विकास को लेकर योजनाएं बना रही है। चुनाव समाप्त होते ही विकास कार्य धरातल पर नजर आने लगेंगे। कहा कि केंद्र व प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार होने से विकास कार्यो को गति मिली है।

मुख्यमंत्री सोमवार को कोटद्वार नगर निगम में महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी नीतू रावत सहित पार्षद प्रत्याशियों के प्रचार को दुर्गापुरी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि नगर निगम लोकतंत्र की पहली सीढ़ी है, इसलिए जनता को सोच-समझकर महापौर प्रत्याशी का चयन करना होगा। आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में निर्माण कार्यो के नाम पर जनता का पैसा ठिकाने लगाया गया। भ्रष्टाचार के आरोप में प्रदेश सरकार अब तक 55 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। कहा कि भ्रष्टाचार पर रोक लगने से ही बेहतर विकास होगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं बनाने का वायदा किया।

वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक ¨सह रावत ने कहा कि दिसंबर माह से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही जनता को लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग की सौगात मिलने वाली है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, रायपुर विधायक खजान दास, लैंसडौन विधायक दलीप रावत, पूर्व विधायक विजय बड़थ्वाल, प्रदेश सचिव राजेंद्र अण्थ्वाल, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, विजय लखेड़ा, राजगौरव नौडियाल आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री वीरेंद्र ¨सह रावत ने किया।

chat bot
आपका साथी