हर व्यापारी के साथ है प्रदेश संगठन : वर्मा

उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों का श्रीनगर पहुंचने पर श्रीनगर और श्रीकोट गंगानाली व्यापार सभा ने जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:50 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:50 PM (IST)
हर व्यापारी के साथ है प्रदेश संगठन : वर्मा
हर व्यापारी के साथ है प्रदेश संगठन : वर्मा

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल : उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों का श्रीनगर पहुंचने पर श्रीनगर और श्रीकोट गंगानाली व्यापार सभा ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने कहा हर व्यापारी के साथ प्रदेश संगठन खड़ा है। व्यापारियों की समस्याओं समाधान करवाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता भी है।

नेशनल हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष राकेश डिमरी, माधव सेमवाल, प्रदेश सचिव ईश्वरी प्रसाद मैखुरी, संगठन के गढ़वाल प्रभारी सुरेश बिष्ट, सहप्रभारी सुनील पंवार का अभिनंदन किया गया।

श्रीनगर और श्रीकोट गंगानाली क्षेत्र के व्यापारियों के साथ बैठक कर उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारियों ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर भी विचार किया। व्यापारियों की समस्याओं के निदान को लेकर संगठन के प्रयासों में और तेजी लाने पर भी सहमति बनी। संगठन के जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, जिला उपाध्यक्ष आनंद भंडारी, जिला महामंत्री दिनेश पंवार, श्रीनगर व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, महामंत्री अमित बिष्ट, कोषाध्यक्ष सुमन जोशी और श्रीकोट गंगानाली व्यापार सभा के अध्यक्ष नरेश नौटियाल, महामंत्री त्रिभुवन राणा, कोषाध्यक्ष देवानंद रतूड़ी के साथ ही विजय द्विवेदी, आशुतोष पोखरियाल आदि वरिष्ठ व्यापारियों ने भी बैठक में विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व कीर्तिनगर पहुंचने पर कीर्तिनगर व्यापार सभा के पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत करने के साथ ही व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। स्वच्छ पहाड़ अभियान करने वाली टीम सम्मानित

स्वच्छ पहाड़ अभियान का नेतृत्व कर रहे सुमन जोशी और उनकी टीम के अन्य सदस्यों को भी व्यापार सभा की ओर से उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने सम्मानित किया। वेट लिफ्टिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ ही अन्य उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त करने पर क्षेत्र के व्यापारियों की ओर से आर्यन कंडारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। क्षेत्र के व्यापारियों की इस पहल की उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारियों ने जोरदार सराहना भी की।

chat bot
आपका साथी