कूड़ा उठाने के बदले में अब लेंगे सेवा शुल्क

संवाद सहयोगी कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के एवज में से

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:28 PM (IST)
कूड़ा उठाने के बदले में अब लेंगे सेवा शुल्क
कूड़ा उठाने के बदले में अब लेंगे सेवा शुल्क

संवाद सहयोगी, कोटद्वार:

नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के एवज में सेवा शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए शासन ने नगर निगम को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश मिलने के बाद नगर निगम ने इसकी सूचना भी जारी कर दी है।

कोटद्वार नगर निगम बनने के दौरान शासन ने निगम में शामिल नए वार्डो से दस वर्षो तक कर वसूलने का निर्णय नहीं लिया था। अब नगर निगम पुराने वार्डो के साथ ही नए वार्डो से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के एवज में सेवा शुल्क वसूलेगा। नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के एवज में लिया जाने वाला शुल्क एक सेवा शुल्क है। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह शुल्क वसूला जाता है। उन्होंने बताया कि डोर-टू-डोर सेवा के लिए शुल्क हर उस परिवार/व्यवसायिक संस्था से लिया जाएगा जो सेवा का प्रयोग करता है। यह शुल्क नगर निगम में शामिल सभी वार्डो से वसूला जाएगा। नगर आयुक्त ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भी कई बार निगम से शुल्क के बारे में जानकारी मांगी जाती है। साथ ही शासन की ओर से भी शुल्क के संबंध में समीक्षा बैठक की जाती है। पार्षद कर रहे विरोध

डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर लिए जाने वाले शुल्क का पार्षदों ने विरोध किया है। पार्षदों का कहना है कि शासन ने दस वर्षो तक नगर निगम में शामिल नए क्षेत्रों से किसी भी तरह का कर न लेने की घोषणा की है। ऐसे में नगर निगम की ओर से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के एवज में शुल्क लिया जाना गलत है।

chat bot
आपका साथी