20 महिला पुलिस कर्मियों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता श्रीनगर गढ़वाल आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) की विभिन्न तकनीकियों में जनपद पौड़

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:42 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:42 PM (IST)
20 महिला पुलिस कर्मियों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
20 महिला पुलिस कर्मियों को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल:

आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) की विभिन्न तकनीकियों में जनपद पौड़ी गढ़वाल की महिला पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने को लेकर महिला थाना परिसर श्रीनगर में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। एक सप्ताह चले शिविर में जनपद के विभिन्न थानों की 20 महिला पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग करते हुए आत्मरक्षा के गुर सीखे। शनिवार को महिला थाना परिसर में आयोजित शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल पी रेणुका देवी के सम्मुख इन 20 महिला पुलिस कर्मियों द्वारा सेल्फ डिफेंस को लेकर मिले प्रशिक्षण का आकर्षक प्रदर्शन भी किया गया। एसएसपी ने कहा कि नारी सशक्त तो देश भी सशक्त थीम पर जनपद में यह अभियान चलाया जा रहा है। सेल्फ डिफेंस के गुर सीखने से छात्राओं और महिलाओं में आत्मविश्वास भी बढ़ता है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में महिलाएं आत्मरक्षा को लेकर सशक्त होती है। पुलिस उपाधीक्षक श्यामदत्त नौटियाल, श्रीनगर कोतवाल हरिओम राज चौहान भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित थे।

चारधाम यात्रा शुरू होने पर जनपद पौड़ी गढ़वाल की पुलिस ने कीर्तिनगर पुल पर एक निगरानी बैरियर भी शुरू किया है। जहां पर पुलिस कर्मी यात्रा पर आने वाले हर यात्री की कोरोना जांच रिपोर्ट को देखने के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा जारी एसओपी का पालन भी सुनिश्चित करवाएंगे। एसएसपी ने शनिवार को इस बैरियर पर पहुंचकर वहां के कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसएसपी पौड़ी ने देहलचौरी चौकी का भी निरीक्षण करने के साथ ही ग्रामीणों के साथ भी बैठक की। इस अवसर पर श्रीनगर कोतवाल हरिओम राज चौहान भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी