सतपुली-दिल्ली बस सेवा शुरू

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: सतपुली से दिल्ली को यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। कोटद्वार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 04:01 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 04:01 PM (IST)
सतपुली-दिल्ली बस सेवा शुरू
सतपुली-दिल्ली बस सेवा शुरू

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: सतपुली से दिल्ली को यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। कोटद्वार डिपो से सतपुली-दिल्ली बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। इससे इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

अंतरराज्जीय परिवहन सेवाएं शुरू होने के बाद से उत्तराखंड परिवहन निगम का महत्वपूर्ण कोटद्वार डिपो लगातार बस सेवाओं में वृद्धि कर रहा है। अब इस क्रम में सतपुली-दिल्ली बस सेवा रविवार सुबह सात बजे से शुरू कर दी गई। पूर्व में भी इस बस का संचालन किया जाता था। डिपो से पांवटा साहिब के लिए भी बस सेवा चलाई जा रही है, जबकि दिल्ली मार्ग, जयपुर, हल्द्वानी, अमृतसर व फरीदाबाद समेत अन्य शहरों के लिए भी बसें संचालित की जा रही हैं। उधर, एआरएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि यात्रियों की संख्या के हिसाब से ही बसों का संचालन किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी