पौधारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

न्याय पंचायत कुणजोली के अंतर्गत भुवाली राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भूमि संरक्षण वन प्रभाग के तत्वाधान में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:26 PM (IST)
पौधारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प
पौधारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

लैंसडौन : न्याय पंचायत कुणजोली के अंतर्गत भुवाली राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भूमि संरक्षण वन प्रभाग के तत्वाधान में पौधारोपण अभियान चलाया गया। ब्लॉक प्रमुख दीपक भंडारी समेत क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पांच सौ पौधों का रोपण किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि हर इंसान को स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधारोपण जैसे कार्यक्रमों को अपने जीवन में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। उन्होने पर्यावरण की समस्या को सभी के लिए बड़ी चुनौती बताया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी अनुराग जोशी, वन दरोगा, रमेश सिंह गुसाई, हरक सिंह दानू, राकेश वेदवाल, हयात सिंह, दीपक सिंह, वीर सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। (संस)

chat bot
आपका साथी