सामान शिफ्ट करने पर सड़कों में उतरे क्षेत्रवासी

संवाद सहयोगी, लैंसडौन: लैंसडौन से कालागढ़ टाइगर रिजर्व फारेस्ट के कार्यालय का सामान कोटद्वार शिफ्ट क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:37 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:37 PM (IST)
सामान शिफ्ट करने पर सड़कों में उतरे क्षेत्रवासी
सामान शिफ्ट करने पर सड़कों में उतरे क्षेत्रवासी

संवाद सहयोगी, लैंसडौन: लैंसडौन से कालागढ़ टाइगर रिजर्व फारेस्ट के कार्यालय का सामान कोटद्वार शिफ्ट करने को लेकर क्षेत्रीय जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। आमजन ने प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के साथ ही क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की।

शुक्रवार को क्षेत्रीय जन गांधी चौक में एकत्र हुए और क्षेत्रीय विधायक दलीप सिंह रावत के साथ ही वन मंत्री डा.हरक सिंह रावत के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि भाजपा लैंसडौन विधानसभा में नए सरकारी कार्यालयों की स्थापना तो नही कर पाई, अलबत्ता नगर में पूर्व में संचालित कार्यालयों को यहां अन्यत्र स्थानांतरित कर क्षेत्र के विकास के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने जल्द कार्यालय का सामान वापस न आने की स्थिति में आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी।

ब्लाक प्रमुख दीपक भंडारी ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक अपनी विधानसभा के बजाए अन्य विधानसभा में गत वर्षों से सक्रिय हैं। यही कारण है कि लैंसडौन के कार्यालय साजिश के तहत कोटद्वार शिफ्ट किए जा रहे हैं। पूर्व वार्ड सदस्य राजेश ध्यानी ने कहा कि लैंसडौन से एक दर्जन से अधिक सरकारी कार्यालय शिफ्ट किए जा चुके हैं, जिससे नगर का विकास पूरी तरह ठप हो चुका है। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, सौरभ नेगी, अशोक जौहरी, मयंक अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह चौहान, संदीप अग्रवाल, लता खंडेलवाल आदि ने सांकेतिक धरना दिया। बाजार बंद रखकर करेंगे विरोध

लैंसडौन से कालागढ़ वन प्रभाग के कार्यालय का सामान कोटद्वार शिफ्ट करने के विरोध में आंदोलन को वृहद रूप दिया जाएगा। गांधी चौक में धरना-प्रदर्शन के बाद हुई बैठक में तय किया गया कि नगर का सदर बाजार इसके विरोध में बंद रखने के साथ ही शनिवार से गांधी चौक में क्रमिक धरना शुरू किया जाएगा। जल्द ही इस पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीण क्षेत्रों की जनता के साथ वृहद आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। संदेश : 24 कोटपी 6

लैंसडौन में कालागढ़ वन प्रभाग के कार्यालय का सामान कोटद्वार शिफ्ट किए जाने के विरोध में सांकेतिक धरना देते आंदोलनकारी।

chat bot
आपका साथी