राजेश बने विहिप के जिला सेवा प्रमुख

कोटद्वार: विश्व हिदू परिषद की स्थानीय इकाई की बैठक में राजेश जदली को विहिप का जिला सेवा प्रमुख नियुक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 04:14 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 04:14 PM (IST)
राजेश बने विहिप के  जिला सेवा प्रमुख
राजेश बने विहिप के जिला सेवा प्रमुख

कोटद्वार: विश्व हिदू परिषद की स्थानीय इकाई की बैठक में राजेश जदली को विहिप का जिला सेवा प्रमुख नियुक्त किया है।

बैठक में सुनील अग्रवाल को नगर उपाध्यक्ष, राकेश खुगशाल को प्रकोष्ठ प्रमुख, अभिषेक जैन को धर्म प्रसार का जिला सह मंत्री का दायित्व दिया। इसके अलावा जितेंद्र गोस्वामी को धर्म प्रसार का नगर मंत्री, कमल किशोर को नगर मीडिया प्रमुख बजरंग दल व आकाश को नगर सेवा प्रमुख विहिप बनाया गया। इस दौरान राम जन्मभूमि के भूमि पूजन को लेकर भी चर्चा की गई। बताया गया कि क्षेत्र के समस्त मंदिरों में हवन-यज्ञ व सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा। बैठक में विभाग मंत्री मनमोहन जुयाल, जिला कार्यकारी अध्यक्ष दीपक गौड़, जिला मंत्री जितेंद्र बेबनी, मीना अग्रवाल, सचिन नेगी, आशु सतीजा व विपिन सजवाण आदि मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी