सुनील सौदे बने श्रीनगर अध्यक्ष

राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक में मोर्चे के गढ़वाल मंडलीय संगठन कार्यकारिणी के विस्तार के साथ ही जिला और श्रीनगर इकाई का चुनाव किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:02 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:02 PM (IST)
सुनील सौदे बने श्रीनगर अध्यक्ष
सुनील सौदे बने श्रीनगर अध्यक्ष

श्रीनगर गढ़वाल: राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक में मोर्चे के गढ़वाल मंडलीय संगठन कार्यकारिणी के विस्तार के साथ ही जिला और श्रीनगर इकाई का चुनाव किया गया। बाल्मीकि सामुदायिक भवन में मोर्चे के गढ़वाल मंडलीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिरसवाल की अध्यक्षता में यह चुनाव संपन्न हुए। जिसमें राजन कुमार सूर्यान को पौड़ी जिला कार्यवाहक अध्यक्ष और सुनील कुमार सौदे को श्रीनगर अध्यक्ष चुना गया। राहुल कुमार सूर्यान को जिला सचिव, अंकुर कुमार को जिला उपाध्यक्ष और निखिल कुमार गोडियाल को कोटद्वार नगर अध्यक्ष चुना गया। दीपक कुमार गोडियाल श्रीनगर इकाई के महासचिव, विकास कुमार श्रीनगर इकाई उपाध्यक्ष, सौरभ कुमार सूर्यान सचिव, मनोज कुमार कोषाध्यक्ष, रहित कुमार सेलवान सहसचिव, विकास कुमार सेलवान संगठन सचिव और सचिन कुमार, दीपक कुमार घाघट को प्रचार सचिव चुना गया।

मंडलीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिरसवाल ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों को संगठन की एकता और विस्तार को मजबूती के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। (जासं)

chat bot
आपका साथी