ढोलक-चिमटा बजाकर पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों का विरोध

गैस सिलिंडर समेत पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने ढोलक-चिमटा लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील मुख्यालय में सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:14 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:14 PM (IST)
ढोलक-चिमटा बजाकर पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों का विरोध
ढोलक-चिमटा बजाकर पेट्रो पदार्थों की बढ़ी कीमतों का विरोध

संवाद सहयोगी, लैंसडौन: गैस सिलिंडर समेत पेट्रो पदार्थों के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने ढोलक-चिमटा लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील मुख्यालय में सांकेतिक धरना देकर विरोध जताया।

शुक्रवार को महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकत्र्ता खाली सिलिंडर और ढोलक-चिमटा लेकर गांधी चौक पहुंचे। यहां उन्होंने पेट्रो पदार्थों की कीमतों में हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद गांधी चौक से लेकर तहसील मुख्यालय तक जुलूस निकाला गया। तहसील में जुलूस धरने में तब्दील हो गया। इस मौके पर ज्योति रौतेला ने कहा कि आएदिन बढ़ती महंगाई ने मध्यम व निम्न वर्ग के परिवार का जीना मुहाल कर दिया है। प्रदेश की डबल इंसान सरकार तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने के बावजूद जनता के बीच सरकार की छवि बनाने में विफल रही है। महंगाई से त्रस्त जनता आगामी चुनाव में सत्ता परिवर्तन का पूरा मन बना चुकी है। इस दौरान ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तहसील मुख्यालय में सांकेतिक धरना देने के बाद राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में पेट्रो पदार्थो के विरोध के साथ भाजपा की नीतियों पर सवालिया निशान लगाते हुए प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मनमोहन असवाल, नगर अध्यक्ष महिपाल सिंह रावत, महिला ब्लाक अध्यक्ष राशि बिष्ट, सुशीला देवी, सुरेंद्र सिंह चौहान, अनूप कन्नौजिया, गंभीर सिंह रावत, शोभा देवी, आकांक्षा रौतेला आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। आशाओं ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

कोटद्वार : तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकत्र्ता संगठन का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। आशाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार सुबह दुगड्डा ब्लाक की आशा फैसिलिटेटर एवं कार्यकत्र्ता संगठन से जुड़ी आशाएं तहसील परिसर में एकत्रित हुई। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई वर्षो से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार केवल उन्हें आश्वासन ही दे रही है। स्थिति यह है कि आशाओं को वेतन का भुगतान भी समय पर नहीं किया जाता है। आशाओं ने आशा फैसिलिटेटरों को नियुक्ति पत्र देने व उन्हें संविदा कर्मचारी घोषित करने की मांग की है। इस मौके पर पूनम गुसाईं, पदमा नेगी, विनीता देवी, रेखा कंडवाल, गंगोत्री देवी, प्रमिला देवी, मंजू काला, पुष्पा देवी, हेमलता नेगी आदि मौजूद रहे। (संस)

chat bot
आपका साथी