कांग्रेस सरकार की स्वीकृत योजनाएं रोकने का आरोप

प्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकत्र्ता प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के किए गए विकास कार्यों का लेखाजोखा वह गांव-गांव घर-घर जाकर जनता तक पहुंचाएं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:46 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:14 AM (IST)
कांग्रेस सरकार की स्वीकृत योजनाएं रोकने का आरोप
कांग्रेस सरकार की स्वीकृत योजनाएं रोकने का आरोप

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: प्रदेश के पूर्व शिक्षामंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर का आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यकत्र्ता प्रदेश में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के किए गए विकास कार्यों का लेखाजोखा वह गांव-गांव घर-घर जाकर जनता तक पहुंचाएं। कीर्तिनगर के एक वेडिग प्वाइंट सभागार में कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की बैठक को संबोधित करते उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासनकाल में स्वीकृत हुई विकास योजनाओं को रोककर प्रदेश सरकार जनता के साथ विश्वासघात भी कर रही है। इस अवसर पर विवि छात्रसंघ के पूर्व सहसचिव प्रदीप जोशी के साथ ही अन्य कई लोग भी कांग्रेस में शामिल हुए।

नैथानी ने कहा कि बडियारगढ़ में पूर्व में स्वीकृत राजकीय महाविद्यालय के साथ ही हिडोलाखाल क्षेत्र में एनसीसी अकादमी को भी अन्यत्र शिफ्ट करने का प्रयास भाजपा की क्षेत्र की विकास विरोधी सोच को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अब चरणबद्ध तरीके से विकास को लेकर गांव-गांव में आंदोलन भी करेंगे। कीर्तिनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, पीसीसी सदस्य मोहनानंद डोभाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य डॉ. प्रताप भंडारी, पार्टी के मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, राकेश बिष्ट, राकेश भट्ट, गंभीर नेगी, अभिषेक भट्ट, हिमांशु बहुगुणा के साथ ही अन्य प्रमुख कार्यकत्र्ता भी बैठक में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी