बिजली कर्मी चार अक्टूबर को श्रीनगर में निकालेंगे रैली

प्रदेश सरकार की ओर से 14 मांगें पूरी नहीं किए जाने से नाराज उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नर्सरी रोड स्थित 132 केवी विद्युत संस्थान परिसर में सत्याग्रह करते हुए तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:09 PM (IST)
बिजली कर्मी चार अक्टूबर को श्रीनगर में निकालेंगे रैली
बिजली कर्मी चार अक्टूबर को श्रीनगर में निकालेंगे रैली

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: प्रदेश सरकार की ओर से 14 मांगें पूरी नहीं किए जाने से नाराज उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नर्सरी रोड स्थित 132 केवी विद्युत संस्थान परिसर में सत्याग्रह करते हुए तीव्र आक्रोश व्यक्त किया। अभियंता वाईएस तोमर की अध्यक्षता में हुई सभा में आगामी चार अक्टूबर को श्रीनगर में होने वाली रैली की प्रबन्ध व्यवस्थाओं के बारे में भी निर्णय लिया गया। इस रैली में पौड़ी जिले के साथ ही टिहरी, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में कार्यरत बिजली विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी, विद्युत उपनल कर्मी भी शामिल होंगे।

नर्सरी रोड श्रीनगर स्थित 132 केवी संस्थान परिसर में आंदोलित विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों की संयुक्त सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि 14 मांगों को लेकर सरकार अब वादाखिलाफी भी कर रही है। अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार द्वारा ही हड़ताल के लिए बाध्य किया जा रहा है। सभा में बताया गया कि चार अक्टूबर को 132 केवी संस्थान से गढ़वाल मंडल के सभी बिजली अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा जनजागरण रैली निकाली जाएगी। मांगें नहीं माने जाने पर छह अक्टूबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर भी सभा में विचार व्यक्त किया गया। वाईएस तोमर की अध्यक्षता में हुई इस सभा को सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारी वाइएस पंवार, चंडी प्रसाद बलोदी, डीपी डोभाल, सीडीएस बिष्ट आदि ने भी संबोधित किया। बिजली कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष मातबर सिंह बिष्ट ने सभा का संचालन किया। अधिशासी अभियंता मोहित डबराल, हिमांशु चौहान, आरपी नौटियाल, वाईएस तोमर ने भी सभा को संबोधित किया। अभियंता आशा पंवार, सचिन सचदेवा और गबर सिंह, महेश गिरी, विजय बिष्ट, पार्वती देवी, विजयलक्ष्मी सिलोड़ी, जुनैद अहमद, लक्ष्मी बिष्ट, सुनील रावत, नरेश भट्ट, रामस्वरूप, ललित बिष्ट, मुन्नी राणा, आनंदी देवी, मीना चौधरी, संजय परमार, विपिन गौतम आदि सत्याग्रह कार्यक्रम में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी