उत्तराखंड के आखिरी व्यक्ति की खुशहाली लक्ष्य: माता मंगला

हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने कहा कि मानव सेवा के साथ उनका लक्ष्य पहाड़ के प्रत्येक नागरिक को स्वावलंबी, शिक्षित और स्वस्थ बनाकर उसके चेहरे पर खुशहाली लाना है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 06:11 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 06:11 PM (IST)
उत्तराखंड के आखिरी व्यक्ति की खुशहाली लक्ष्य: माता मंगला
उत्तराखंड के आखिरी व्यक्ति की खुशहाली लक्ष्य: माता मंगला

संवाद सूत्र, पाटीसैंण: हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने कहा कि मानव सेवा के साथ उनका लक्ष्य पहाड़ के प्रत्येक नागरिक को स्वावलंबी, शिक्षित और स्वस्थ बनाकर उसके चेहरे पर खुशहाली लाना है।

बुधवार को माता मंगला अपने गृहक्षेत्र में आयोजित पोखड़ा महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित कर रही थी। पोखड़ा स्थित हंस महाराज इंटर कॉलेज मैदान में महोत्सव के दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ भोले महाराज, माता मंगला, पदमेंद्र ¨सह बिष्ट और ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया। माता मंगला ने कहा कि फाउंडेशन 22 राज्यों में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि आदि क्षेत्रों में सफलतापूर्वक काम कर रही है। सतपुली में स्थापित हंस हॉस्पिटल में तमाम सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान माता मंगला ने पोखड़ा ब्लॉक के प्रत्येक गांव को चिकित्सा किट, प्रत्येक स्कूल को हंस स्वास्थ्य पुस्तिका और दो स्कूलों को बस भेंट की। महोत्सव के दौरान लोकगायक अमित सागर के 'चैता की चैत्वाली..' और हास्य कलाकार धन्ना भाई ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। हिमालयन गढ़वाल विवि के वीसी एसके गुप्ता, कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल बिष्ट, हंस संस्था के जिला समन्वयक सत्यपाल ¨सह नेगी, देवेंद्र नेगी, नयारघाटी महोत्सव संयोजक जगदंबा डंगवाल, फीलगुड के संस्थापक सुधीर सुंद्रियाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया।

chat bot
आपका साथी