पोखड़ा को मिली स्टेडियम की सौगात

संवाद सहयोगी, सतपुली : चौबट्टाखाल विधायक व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा ब्लाक को स्टेडियम की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:49 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 05:49 PM (IST)
पोखड़ा को मिली स्टेडियम की सौगात
पोखड़ा को मिली स्टेडियम की सौगात

संवाद सहयोगी, सतपुली : चौबट्टाखाल विधायक व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पोखड़ा ब्लाक को स्टेडियम की सौगात दी है। इस दौरान उन्होंने पोखड़ा में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के बेहतर विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके निराकरण के भी निर्देश दिए।

रविवार को पोखड़ा क्षेत्र का भ्रमण करते हुए काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने टीएचडीसी वित्त पोषित स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पोखड़ा की जनता पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में स्टेडियम बनवाने की मांग उठा रही थी। पिछली कांग्रेस सरकार ने जनता की मांग को लगातार अनदेखा किया। भाजपा सरकार ने जनता को कम समय में ही स्टेडियम की सौगात दी है। कहा कि क्षेत्र में स्टेडियम बनने के बाद युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। सतपाल महाराज ने पोखड़ा बैंड से झिनोरा तक सड़क निर्माण के लिए दो लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने की भी घोषणा की। भ्रमण के दौरान उन्होंने राजकीय महाविद्यालय चौबट्टाखाल के लिए 22 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने नंदा देवी मंदिर, गुराड़ तल्ला में स्थापित तीलू रौतेली मूर्ति परिसर में विधायक निधि से निर्मित कार्यों का भी लोकार्पण किया। इस मौके पर पोखड़ा ब्लाक प्रमुख प्रीति देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, पुष्कर जोशी, हेमलता रावत, कुसुम देवी, संजय जोशी, प्रभुशरण बुड़ाकोटी, जितेंद्र नेगी, विजय भारत नेगी, लता देवी, सुनील भदोला, गोविद सिंह रावत, शुभम रावत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी