सक्रिय हुए जहरखुरानी, रहें सावधान

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: त्योहारी सीजन नजदीक आते ही दिल्ली-कोटद्वाररूट पर जहरखुरानी की घटनाएं बढ़ने ल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 06:50 PM (IST)
सक्रिय हुए जहरखुरानी, रहें सावधान
सक्रिय हुए जहरखुरानी, रहें सावधान

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: त्योहारी सीजन नजदीक आते ही दिल्ली-कोटद्वाररूट पर जहरखुरानी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। स्थिति यह है कि पिछले एक सप्ताह में चार व्यक्ति जहरखुरानी के शिकार हो चुके हैं।

दिल्ली-कोटद्वार मार्ग पर संचालित अधिकांश बसों में कोटद्वार व पहाड़ी क्षेत्र के व्यक्ति सफर करते हैं। त्योहार सीजन नजदीक आते ही इस रूट पर जहरखुरानी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रात के समय दिल्ली से चलने वाली बसों में जहरखुरानी गिरोह के सदस्य किसी यात्री को चिह्नित कर उससे दोस्ती कर लेते हैं। पूरी तरह अपने झांसे में लेने के बाद गिरोह के सदस्य यात्री को चाय आदि में नशीला पदार्थ मिलाकर दे देते हैं। यह खाने या पीने के बाद यात्री बेहोश हो जाते हैं, जिसके बाद गिरोह के सदस्य उसका सामान व जेब में रखी नकदी लेकर फरार हो जाता है। अधिकांश मामलों में यात्रियों को अस्पताल पहुंचने के बाद ही होश आता है।

गढ़वाली में करते हैं बात

जहरखुरानी पहाड़ी क्षेत्र के व्यक्तियों को अपने जाल में फंसाने के लिए उनसे गढ़वाली में बात करते हैं। ऐसे में व्यक्ति आसानी से उन पर भरोसा कर उनके हाथों से दी हुई चीजों को खा लेता है। बसों में सफर करने वाले यह जहरखुरानी यात्रियों के समक्ष खुद को पौड़ी जिले का रहने वाला भी बताते हैं। एक सप्ताह में हुई घटनाएं

21 अक्टूबर को दिल्ली से कोटद्वार आ रहा एक व्यक्ति जहरखुरानी का शिकार हो गया था। इस व्यक्ति के बस स्टेशन के समीप बेहोशी की हालत में मिलने के बाद पुलिस ने उसे राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती करवाया था। युवक की पहचान पोखड़ा निवासी संदीप के रूप में हुई थी। 23 अक्टूबर को सेना में तैनात रविद्र सिंह छ्ट्टी पर अपने गांव रिखणीखाल आ रहा था। 26 अक्टूबर को दिल्ली से कोटद्वार आ रहा एक युवक कोटद्वार हनुमान मंदिर के समीप बेहोशी की हालत में मिला। होश आने पर युवक ने खुद को राजकीय बेस चिकित्सलय कोटद्वार में पाया। युवक ने अपनी पहचान दिल्ली निवासी अमित के रूप में बताई। गुरुवार को भी एक व्यक्ति को बेस चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। यह व्यक्ति भी दिल्ली से आ रहा था। 28 अक्टूबर को धनंजय को भी जहरखुरानी गिरोह ने अपना शिकार बनाया। गिरोह के सदस्य उसका सामान व नकदी लेकर गायब हो गए।

chat bot
आपका साथी