पुरानी पेंशन बहाली को रोपे पौधे

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने रविवार को कई प्रजाति के पौधों का रोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:12 AM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली को रोपे पौधे
पुरानी पेंशन बहाली को रोपे पौधे

जागरण टीम, गढ़वाल: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और शिक्षकों ने रविवार को कई प्रजाति के पौधों का रोपण किया। श्रीनगर में घसिया महादेव में प्राचीन कटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में जामुन, आंवला, बेल, अमरूद प्रजाति के पौधों का रोपण कर सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।

संयुक्त मोर्चा के गढ़वाल मंडलीय संयुक्त सचिव सौरभ नौटियाल, शिक्षक महेश गिरी, उपजिलाधिकारी कार्यालय के पेशकार श्रीकृष्ण उनियाल, शिक्षा विभाग पौड़ी के सुदेश जुगरान के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहाली की मांग के समर्थन में चलाए जा रहे आंदोलन को लेकर घसिया महादेव क्षेत्र में नेशनल हाईवे के नीचे की ओर पौधारोपण अभियान चलाया। उधर राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिनगर परिसर में विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्रों ने हरेला कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान चलाया। इस मौके पर विद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी चतर सिंह लिगवाल ,संजयपाल बिष्ट, आलोक उनियाल, राहुल, अमन, सौरभ, कुलदीप ने सहयोग दिया।

रुद्रप्रयाग में पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष सौम्य ढौंडियाल ने बताया कि मांग के समर्थन में जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग से लेकर जखोली, ऊखीमठ और अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सभी क्षेत्रों में शिक्षक व कर्मचारियों ने अपने घरों में फलदार, औषधीय व अन्य प्रजाति के पौधों का रोपण किया है। चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर ब्लॉक इकाई चिन्यालीसौड़ के जिला सचिव माधव नौटियाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने आर्च ब्रिज चिन्यालीसौड़ के निकट पौधा रोपण किया। इस मौके पर विकास भंडारी, धनवीर शाह, कपिल कठैत, सुधीर जोशी, संदीप बधानी, गम्भीर राणा, मनोज कोहली, अनिल बडोनी, हरेंद्र चौहान, रविद्र कुमार आदि शामिल थे।

रविवार को पौड़ी में सभी सरकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने स्वजनों के साथ विभिन्न प्रजाति के छायादार व फलदार पौधे रोपे। इसके अलावा कुछ कर्मचारियों ने पौड़ी-टेका मोटर मार्ग पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस मौके पर मोर्चा के प्रांतीय सचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि यदि जल्द ही पेंशन बहाली नहीं की गई तो आंदोलन भी किया जाएगा।

फलदार पौधों का किया रोपण

कोटद्वार: आओ मनाएं हरेला सप्ताह के तहत इंटर कॉलेज परसुंडाखाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से विद्यालय परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानाचार्य विमल चंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान देना होगा। इस मौके पर चंद्रपाल रावत, शैलेंद्र गुसाईं, अनीता रावत, दिलीप सिंह रावत, सुजल रावत, सलोनी रावत, सुरजीत नेगी, आदि मौजूद रहे।

फोटो-- 12 पीएयूपी 1,2

chat bot
आपका साथी