दीपावली को सजा बाजार अब ग्राहकों का इंतजार

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: कोरोना संक्रमण कम होने के बाद एक बार फिर बाजार में रौनक लौटने लगी है। व्यापा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Nov 2021 10:46 PM (IST) Updated:Mon, 01 Nov 2021 10:46 PM (IST)
दीपावली को सजा बाजार अब ग्राहकों का इंतजार
दीपावली को सजा बाजार अब ग्राहकों का इंतजार

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: कोरोना संक्रमण कम होने के बाद एक बार फिर बाजार में रौनक लौटने लगी है। व्यापारियों ने त्योहार सीजन को देखते हुए अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। शहर के व्यापारियों को इस बार धनतेरस व दीपावली पर बेहतर व्यापार की उम्मीद है। ग्राहकों को लुभाने के लिए इलेक्ट्रानिक व अन्य सामान पर विभिन्न आफर भी दिए जा रहे हैं।

दीपावली पर्व की शुरुआत धनतेरस से होगी। धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ माना गया है। धनतेरस के मद्देनगर नगर के बाजार में बर्तन की दुकानों पर स्टील, पीतल, तांबे के बर्तन मंगाए गए हैं। साथ ही साज-सज्जा की चीजों की भी अलग-अलग वैरायटी बाजार में उपलब्ध है। घर को सजाने के लिए अलग-अलग प्रकार की आर्टिफिशियल फूलों की मालाएं व गमले बाजार में मिल रही है, इसके साथ ही इन सभी वस्तुओं में ऑफर भी दिए जा रहे हैं। मिट्टी से निर्मित विभिन्न वस्तुएं भी ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं।

इलेक्ट्रानिक बाजार को इंतजार

भले ही शहर में इलेक्ट्रॉनिक बाजार सज चुका है, लेकिन अब भी उन्हें ग्राहकों का इंतजार बना हुआ है। व्यापारियों कैलाश सिंह ने बताया कि वर्तमान में ऑनलाइन शापिग का चलन बढ़ने से शहर की दुकानों में इलेक्ट्रॉनिक सामान की डिमांड कम हुई है। उम्मीद है कि धनतेरस व दीपावली पर ग्राहकों की भीड़ खरीदारी के लिए पहुंचेगी। अधिकांश व्यापारी इलेक्ट्रानिक सामान पर बेहतर ऑफर भी दे रहे हैं। शहर में व्यापारी मुनादी कर व्यापारियों को लुभाने का काम कर रहे हैं।

संदेश : 01 कोटपी 4

कोटद्वार के झंडाचौक में दीपावली के मद्देनजर सजी दुकानें

chat bot
आपका साथी