फरासू में यातायात सामान्य बनाने में पुलिस रही परेशान

फरासू के पास नेशनल हाईवे पर यातायात को सामान्य बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को पुलिस के भी पसीने छूट गए। फरासू से चमधार के मध्य एनएच पर पिछले कई दिनों से यातायात सिगल लेन पर ही चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:07 PM (IST)
फरासू में यातायात सामान्य बनाने में पुलिस रही परेशान
फरासू में यातायात सामान्य बनाने में पुलिस रही परेशान

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: फरासू के पास नेशनल हाईवे पर यातायात को सामान्य बनाए रखने को लेकर शुक्रवार को पुलिस के भी पसीने छूट गए। फरासू से चमधार के मध्य एनएच पर पिछले कई दिनों से यातायात सिगल लेन पर ही चल रहा है। भूस्खलन का मलबा सड़क पर होने से पुलिस इस स्थान पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर यातायात को संचालित कर रही है। शुक्रवार को दशहरा पर्व होने के कारण यातायात भी अन्य दिनों की अपेक्षा कई गुना अधिक होने से समस्या भी बढ़ गयी। सैकड़ों की संख्या में आते-जाते वाहनों से जब-तब यातायात भी रुक रुककर बाधित होता रहा। कलियासौड़ और श्रीनगर की ओर सड़क के दोनों ओर पर पुलिस के जवान तैनात थे लेकिन शुक्रवार सुबह से ही आने-जाने वाले वाहनों की संख्या बहुत अधिक हो जाने से लगभग आधा किमी इस सिगल लेन सड़क पर यातायात सामान्य बनाए रखना पुलिस को चुनौती भी बना रहा। श्रीनगर कोतवाली के एसएसआइ रणवीर रमोला सुबह से ही अतिरिक्त पुलिस बल के साथ यातायात को व्यवस्थित करते भी दिखे लेकिन जैसे ही कलियासौड़ छोर की ओर से वाहनों को आने दिया जाता तो तुरंत ही श्रीनगर की ओर के छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती। सुबह दस से बारह बजे के मध्य यातायात का भारी दबाव होने से स्थिति विकट भी बनती गयी। दोपहर बाद वाहनों की संख्या में कुछ कमी आने पर यातायात सिगल लेन पर नियंत्रित हो पाया। रुद्रप्रयाग की ओर से आ रही एक एम्बुलेंस भी जाम में कुछ देर के लिए फंस गयी थी। एसएसआइ रणवीर रमोला का कहना है कि इस स्थान पर एनएच से मलबा हटाकर यातायात के लिए टू-लेन सड़क होनी भी जरूरी है। फोटो - 15 एस.आर.आई.-2

chat bot
आपका साथी