मैदान के लिए बढ़े यात्री, बसों का हुआ टोटा

संवाद सहयोगी कोटद्वार दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए युवा दोबारा दिल्ली सहित अन्य मैदानी क्ष

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 05:14 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 05:14 PM (IST)
मैदान के लिए बढ़े यात्री, बसों का हुआ टोटा
मैदान के लिए बढ़े यात्री, बसों का हुआ टोटा

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए युवा दोबारा दिल्ली सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों का रुख करने लगे हैं। यही कारण है कि शनिवार सुबह से ही स्टेशन रोड पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। स्टेशन रोड पर यात्री घंटों बस का इंतजार करते रहे। डिपो से निकलते ही बस फुल हो जा रही थी। ऐसे में कई व्यक्तियों को मजबूरन निजी वाहन बुक कर यात्रा करनी पड़ी।

दीपावली और धनतेरस से पूर्व पर्वतीय क्षेत्र के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी। ऐसे में परिवहन व जीएमओयू ने अतिरिक्त बसें चलाकर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया। लेकिन, अब त्योहार खत्म होने के बाद अधिकांश व्यक्ति मैदानी क्षेत्र के लिए लौटने लगे हैं। कोटद्वार स्टेशन पर पहाड़ से आने वाली हर बस यात्रियों से भरी हुई दिखाई दे रही है। यमकेश्वर निवासी सत्यपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों के लिए उन्हें कोटद्वार बस अड्डे से वाहन पकड़ना पड़ता है, लेकिन शनिवार को बस में सीट के लिए काफी मारामारी रही। करीब दो घंटे इंतजार करने के बाद उन्हें बस में सीट मिल पाई है। डाडामंडी निवासी आकाश नेगी ने बताया कि वह दीपावली पर अपने परिवार के साथ गांव आए थे। बस में सीट नहीं मिलने के कारण उन्हें निजी वाहन बुक कर दिल्ली जाना पड़ रहा है।

.............

कोटद्वार डिपो से मैदानी क्षेत्र के लिए हर रोज 45 बसें संचालित होती हैं, जिसमें से 22 दिल्ली रूट पर चलती हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

टीकाराम आदित्य, एजीएम, कोटद्वार रोडवेज डिपो

chat bot
आपका साथी