नगर निगम के विरोध में कलियासौड़ से श्रीनगर तक निकाली पदयात्रा

प्रस्तावित श्रीनगर नगर निगम में क्षेत्र के सात ग्रामसभाओं को मिलाने के प्रस्ताव के विरोध में कलियासौड़ से श्रीनगर तक ग्रामीणों ने पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 03:00 AM (IST)
नगर निगम के विरोध में कलियासौड़ से श्रीनगर तक निकाली पदयात्रा
नगर निगम के विरोध में कलियासौड़ से श्रीनगर तक निकाली पदयात्रा

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल:

प्रस्तावित श्रीनगर नगर निगम में क्षेत्र के सात ग्रामसभाओं को मिलाने के प्रस्ताव के विरोध में कलियासौड़ से श्रीनगर तक ग्रामीणों ने पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कलियासौड़, डुंगरीपंथ, फरासू, स्वीत, गहड़, वैद्य गांव, नकोट के ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में निकली पदयात्रा श्रीनगर गोला पार्क पहुंचकर जनसभा में बदल गई। स्वीत को छोड़कर शेष सभी छह ग्रामसभाओं की प्रधान महिलाएं ही हैं। नगरपालिका श्रीनगर की अध्यक्ष भी महिला हैं।

नगरपालिका अध्यक्ष पूनम तिवाड़ी ने कहा कि सरकार और क्षेत्रीय विधायक की ओर से विकास कार्यो को लेकर सहयोग नहीं किया गया। विकास कार्यो को करने में बार-बार रुकावट डाली जाती हैं। कलियासौड़ की ग्राम प्रधान सावित्री देवी ने ग्रामसभाओं को प्रस्तावित नगर निगम में मिलाने के निर्णय को मातृशक्ति का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम में गांवों को शामिल नहीं होने दिया जाएगा। खिर्सू की पूर्व ब्लाक प्रमुख सुषमा नेगी ने गांवों को नगर निगम में मिलाने के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

डुंगरीपंथ की ग्राम प्रधान ममता रावत, फरासू की प्रधान सुरभि, कलियासौड़ की प्रधान सावित्री देवी, खिर्सू की ब्लाक प्रमुख भवानी गायत्री, स्वीत के प्रधान राजेंद्र मोहन, प्रदेश के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मंत्री प्रसाद नैथानी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी आदि ने सभा को संबोधित किया।

प्रदेश के पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने श्रीनगर के गोला पार्क पर भाजपा और प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि यह संघर्ष गांवों के अस्तित्व को बचाने का है। सरकार मनमाना निर्णय लेकर जनता पर थोप रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। फोटो - 12 एस.आर.आई.- 1, 2

chat bot
आपका साथी