स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

पुलिस ने स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से 4.76 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:32 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:32 PM (IST)
स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

श्रीनगर गढ़वाल: पुलिस ने स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से 4.76 ग्राम स्मैक भी बरामद हुई। कलियासौड़ चौकी प्रभारी कृष्ण चंद सती, आनंद प्रकाश, मनोज भट्ट और संजय पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें कलियासौड़ में एक होटल के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति को आते देखा। जिस पर ग्राम बंदरखंड गौचर थाना कर्णप्रयाग निवासी अभियुक्त नीरज कनवासी की तलाशी लेने पर उसके पास से 4.6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। प्रभारी कोतवाल रणवीर रमोला ने बताया कि अभियुक्त को एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर उसके अपराधिक इतिहास की जानकारी भी प्राप्त की जा रही है। (जासं)

chat bot
आपका साथी