पहचान पत्र के आधार पर विवि कर्मियों को चिकित्सा सुविधा

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी नियमित शिक्षकों और कर्मचारियों के पास अब आधुनिक तकनीक से बने बहुपयोगी पहचान पत्र होंगे। इन्हीं पहचान पत्रों के आधार पर अब विश्वविद्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों और शिक्षकों को भी केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा भी मिला करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 10:36 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 10:56 PM (IST)
पहचान पत्र के आधार पर विवि  कर्मियों को चिकित्सा सुविधा
पहचान पत्र के आधार पर विवि कर्मियों को चिकित्सा सुविधा

जागरण संवाददाता, श्रीनगर गढ़वाल: गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभी नियमित शिक्षकों और कर्मचारियों के पास अब आधुनिक तकनीक से बने बहुपयोगी पहचान पत्र होंगे। इन्हीं पहचान पत्रों के आधार पर अब विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों को भी केंद्रीय स्वास्थ्य सेवा योजना के तहत विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा भी मिला करेगी। अभी तक इस सुविधा के लिए संबंधित शिक्षक अथवा कर्मचारी को विश्वविद्यालय से एक अलग पत्र लेना पड़ता था। नए पहचान पत्र में लगे बार कोड में संबंधित कर्मचारी के पाल्यों और आश्रितों का संपूर्ण विवरण भी उपलब्ध है।

कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूड़ी ने केंद्रीय स्वास्थ्य योजना के तहत विश्वविद्यालय से अनुबंधित सभी अस्पतालों के निदेशक और चिकित्सा अधीक्षकों को पत्र भेजकर कहा है कि अब विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए इस नए परिचय पत्र को ही वह अधिकार पत्र मानकर अनुबंध के तहत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं। जिन कार्मिकों को परिचय पत्र किसी कारणवश निर्गत नहीं हो पाए हैं, उन्हें पूर्व की भांति अधिकार पत्र के माध्यम से ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

प्रथम दिन 82 परिचय पत्र निर्गत

सोमवार को प्रथम दिन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बार कोड लगे नए 82 परिचय पत्र विवि कर्मचारियों और शिक्षकों को उपलब्ध कराए गए हैं, जिनमें सात फैकल्टी और 75 कर्मचारी हैं। विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी हेम जोशी ने कहा कि सभी नियमित शिक्षकों और कर्मचारियों को यह परिचय पत्र दिए जाने हैं। विवि प्रशासनिक कार्यालय परिसर पर सुरक्षा अधिकारी कार्यालय पर सोमवार से इन परिचय पत्रों का वितरण शुरू हुआ। इससे कर्मचारियों को सुविधाएं मिलेंगी।

chat bot
आपका साथी