न शारीरिक दूरी न मास्क, उमड़ रही भीड़

संवाद सहयोगी कोटद्वार कोरोना महामारी के बीच आर्थिक गतिविधियां चलती रहें इसके लिए शासन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:13 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:13 PM (IST)
न शारीरिक दूरी न मास्क, उमड़ रही भीड़
न शारीरिक दूरी न मास्क, उमड़ रही भीड़

संवाद सहयोगी, कोटद्वार: कोरोना महामारी के बीच आर्थिक गतिविधियां चलती रहें, इसके लिए शासन की ओर से क‌र्फ्यू में ढील दी गई है, लेकिन जिस तरह से बाजारों में आम जनता की भीड़ उमड़ रही है, यह पूरे शहर को खतरे में डाल सकती है। दो दिन की बंदी के बाद सोमवार को जब बाजार खुला तो बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कई ऐसे नजर आए, जिन्होंने महज खानापूर्ति के नाम पर मास्क लगाया हुआ था। इतना ही नहीं, शारीरिक दूरी संबंधी नियम की भी धज्जियां उड़ती नजर आई।

कोरोना संक्रमण नियंत्रण में आने के बाद शासन ने धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं। गाइडलाइन के तहत ही तय दिन व समय के साथ बाजारों को खोला जा रहा है, लेकिन बाजार खुलते ही जिस तरह आमजन लापरवाही दिखा रहा है, इससे और अधिक खतरा बढ़ सकता है। सुबह से ही बाजारों में आमजनता की भारी भीड़ उमड़ रही है। शारीरिक दूरी तो दूर कई व्यक्ति मुंह पर मास्क तक नहीं लगा रहे। परचून सहित अन्य दुकानों में जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बाजार की स्थित देखकर लगता है मानो शहर से कोरोना संक्रमण पूरी तरह समाप्त हो गया हो। जनता की यह लापरवाही उनके परिवार के साथ ही पूरे शहर को खतरे में डाल सकती है।

बिना मास्क बेच रहे फल-सब्जी

शहर में अधिकांश रेहड़ी-ठेली वाले बिना मास्क लगाए सब्जी व फल बेच रहे हैं। ऐसे में खरीदारी करने वाले अन्य व्यक्तियों को कोरोना फैलने का खतरा बना हुआ है। बाजार में घूमने के बाद शाम के समय यह रेहड़ी-ठेली वाले सब्जी व फल बेचने वाले वार्डों में चले जाते हैं।

chat bot
आपका साथी